'आप कुछ भी करें, लोग...', जब अतहर खान से तलाक के बाद IAS टीना डाबी को लिखनी पड़ी थी ये पोस्ट

'आप कुछ भी करे लोग...', जब अतहर खान से तलाक के बाद IAS टीना डाबी को लिखनी पड़ी थी ये पोस्ट

नई दिल्ली, 20 अप्रैल: राजस्थान की यूपीएससी 2016 परीक्षा टॉपर भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी टीना डाबी आईएएस अधिकारी प्रदीप गावंडे से शादी करने जा रही है। आईएएस टीना डाबी की ये दूसरी शादी है। अपनी सगाई के बारे में इंस्टाग्राम पर सोमवार (28 मार्च) को टीना डाबी ने बताया था। इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए टीना ने लिखा था, ''मेरी ये मुस्कान आपकी दी हुई है'। टीना डाबी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। टीना की दूसरी शादी की खबर के साथ-साथ उनके तलाक की बात फिर से सोशल मीडिया पर एक बार चर्चा में है। साल 2021 के अगस्त में टीना और उनके पूर्व पति आईएएस अतहर खान का तलाक हुआ था।

2018 में टीना ने की थी IAS अतहर खान से शादी और 2021 में हुईं अलग

2018 में टीना ने की थी IAS अतहर खान से शादी और 2021 में हुईं अलग

2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी ने अतहर आमिर खान से अप्रैल 2018 में कश्मीर के पहलगाम में शादी की थी। शादी के तीन सालों बाद ही दोनों ने जयपुर फैमिली कोर्ट 10 अगस्त 2021 को तलाक ले लिया था। नवंबर 2020 में टीना और अतहर खान ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी।

बता दें कि अतहर खान कश्मीर के रहने वाले हैं। उन्होंने 2015 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया था। टीना और अतहर दोनों राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं। तलाक के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर उस वक्त भी सोशल मीडिया पर चर्चा हुई थी।

तलाक के बाद टीना ने इंस्टा पर लिखी थी इमोशनल पोस्ट

तलाक के बाद टीना ने इंस्टा पर लिखी थी इमोशनल पोस्ट

आईएएस अतहर खान से तलाक लेने के बाद टीना डाबी ने इंस्टाग्राम पर 10 अगस्त 2021 को पहला पोस्ट किया था, जो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रही है। टीना डाबी ने ये इमोशनल पोस्ट लिखा था। टीना ने लिखा था, ''आप कुछ भी करे लोग आपके बारे में बात करेंगे और बोलेंगे ही। इसलिए अच्छा होगा कि आप वे करें, जिससे आपको खुशी मिले। आप अपनी जिंदगी को बेहतर तरीके से जीने की कोशिश करें।'

तलाक को लेकर ट्रोल की गई थीं टीना डाबी

तलाक को लेकर ट्रोल की गई थीं टीना डाबी

बता दें कि तलाक को लेकर टीना डाबी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। इंस्टाग्राम पर टीना के 1.4 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, यही वजह से है कि उनके फैंस ने इस तलाक की खबर पर खूब रिएक्ट किए। टीना की शादी का कुछ सालों में ही टूट जाना, शायद उनके चाहने वालों को पंसद नहीं आया था। वहीं एक वर्ग ने टीना के फैसले का सम्मान भी किया था। ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए टीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा था।

फिल्मी थी टीना डाबी और उनके एक्स हसबैंड की लव स्टोरी

फिल्मी थी टीना डाबी और उनके एक्स हसबैंड की लव स्टोरी

टीना डाबी और अतहर खान की लव स्टोरी फिल्मी थी। दोनों को पहली नजर में एक-दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों की पहली मुलाकात नॉर्थ ब्लॉक के डीओपीटी कार्यालय में 2016 के सम्मान समारोह में हुई थी। टीना और अतहर दोनों आईएएस ट्रेनिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। टीना ने उस वक्त एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अतहर की इंटेलिजेंस और व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हुई थीं। टीना ने अहतर के साथ शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि ''उससे मुझे पहली नजर में ही प्यार हो गया था।''

सगाई की तस्वीर शेयर कर टीना ने सबको किया हैरान

सगाई की तस्वीर शेयर कर टीना ने सबको किया हैरान

टीना डाबी ने आईएएस अधिकारी प्रदीप गावंडे से सगाई कर सबको चौंका दिया था। प्रदीप गावंडे और टीना दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर की थीं। प्रदीप ने टीना के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें वह लाल साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही थीं। वहीं प्रदीप लाल रंग का कुर्ता और पैंट पहने हुए दिख रहे थे। प्रदीप ने टीना के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा था, ''एक साथ, मेरी पसंदीदा जगह है!"

20 अप्रैल को दूसरी शादी कर रही हैं टीना डाबी

20 अप्रैल को दूसरी शादी कर रही हैं टीना डाबी

टीना और उनके मंगेतर आईएएस अधिकारी प्रदीप गावंडे 20 अप्रैल 2022 को जयपुर में शादी करेंगे। प्रदीप गावंडे टीना से तीन साल वरिष्ठ हैं और 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह वर्तमान में निदेशक, पुरातत्व और संग्रहालय, राजस्थान के रूप में कार्यरत हैं।

जानें टीना डाबी और प्रदीप कहां है पोस्टेड

जानें टीना डाबी और प्रदीप कहां है पोस्टेड

बता दें कि फिलहाल टीना डाबी की पोस्टिंग राजस्थान के सचिवालय में वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर है। वहीं प्रदीप गावड़े पुरातत्व संग्रहालय विभाग के निदेशक हैं। टीना की तरह आईएएस प्रदीप गवड़े की भी यह दूसरी शादी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+