PM की जयपुर रैली को लेकर ट्विटर पर भिड़े कांग्रेस-बीजेपी IT सेल के चीफ
नई दिल्ली। कांग्रेस-बीजेपी का वाकयुद्ध में कुछ नया नहीं है। अक्सर सत्ता और विपक्षी दल के लोग आपस में भिड़ जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सरकार को घेरने के चक्कर में शनिवार को कांग्रेस ने अपनी किरकिरी करवा ली। दरअसल शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जयपुर में रैली की। रैली के बाद पीएम को घेरने की कोशिश में कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना ने एक पुराना वीडियो शेयर कर दिया। ये वीडियो कई महीने पुराना था, लेकिन कांग्रेस सोशल मीडिया की हेड दिव्या ने इसे शनिवार के कार्यक्रर्म का बताया, जिसके बाद लोगों ने उनकी खिंचाई शुरू कर दी।

उन्होंने लिखा कि कांग्रेस ने सेल्फ गोल किया है। 5 महीने पुराने वीडियो को अपलोड कर इसे प्रधानमंत्री मोदी की जयपुर रैली के होने का दावा किया। अमित ने दव्या की खिंचाई की तो दिव्या भी जवाब देने से पीछे नहीं हटी। अमित मालवीय के बयान का जवाब देते हुए उन्होंने लिखा कि हां हमसे गलती हुई है, लेकिन जो कंटेंट अपलोड हुआ वह भी असली हैं...क्या आप इसपर आप कुछ संज्ञान लेंगे अमित? दिव्या ने अपने ट्विट के आखिरी में अमित मालवीय के लिए Be a Man का संदेश भी भेजा।












Click it and Unblock the Notifications