जब अमिताभ बच्‍चन ने रेखा के सामने इस शो में जया को किया था Kiss, देखें वीडियो

मुंबईः बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्‍चन और जया बच्‍चन की जोड़ी हिंदी सिनेमा की सबसे पॉपुलर जोड़ी है। जया बच्‍चन 9 अप्रैल को अपना 73वां जन्‍मदिन मना रही हैं। जया बच्‍चन का जब करियर पीक पर था और वो एक के बाद एक हिट फिल्‍में दे रही थी तभी वो अमिताभ बच्चन के प्‍यार की गिरफ्त में आ गईं। करियर के दो साल ही हुए थे कि जया बच्चन ने जल्‍द ही शादी कर ली। जया बच्‍चन के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर एक वी‍डियो वायरल हो रहा है जिसमें रेखा की मौजूदगी में अमिताभ बच्‍चन ने अपनी पत्‍नी जया को खुलेआम किश करते दिख रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Recommended Video

    Jaya Bachchan Birthday: चुलबुली 'गुड्डी' से कैसे संजीदा राजनेत्री बन गईं जया बच्चन | वनइंडिया हिंदी
    रेखा के सामने जब अमिताभ ने जया को किया किश

    रेखा के सामने जब अमिताभ ने जया को किया किश

    जया बच्‍चन के बर्थडे पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें जया और अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन में रेखा भी मौजूद थीं, उनकी मौजूदगी में स्‍टेज से लौटते ही अमिताभ बच्‍चन ने जया के पास आकर उन्‍हें किश कर लिया और बैगग्राउंड में अरे दीवानों मुझे पहचानो मैं हूं डान...... अमिताभ का गाना बज रहा है।

    अमिताभ के जया को किश करते ही लोगों ने दिया ये रिएक्‍शन

    अमिताभ के जया को किश करते ही लोगों ने दिया ये रिएक्‍शन

    इस वायरल वीडियो में शाहरुख खान शो होस्ट कर रहे हैं। इस वीडियो में खूबसूरत एक्‍ट्रेस रेखा के अलावा काजोल, सोनाक्षी सिन्हा जैस समेत अन्‍य फिल्‍मी हस्तियां नजर आ रही हैं। अमिताभ बच्चन अवॉर्ड मिलने से उत्‍साहित होकर जया बच्‍चन के पास आकर उन्‍हें किश कर लेते हैं। उन दोनों के बीच में बैठे अभिषेक क्या वहां मौजूद सभी अचंभित हो जाते हैं और और बड़ा ही प्यारा रिऐक्शन देते हैं। जिसके बाद बेटे अभिषेक को भी अमिताभ किश कर लेते हैं।

    जया और अमिताभ को इसलिए करनी पड़ी थी जल्‍दी शादी

    जया और अमिताभ को इसलिए करनी पड़ी थी जल्‍दी शादी

    अमिताभ बच्‍चन को हिंदी फिल्‍म इंडस्ट्री में एक्टिंग करते हुए 50 सालों से ज्यादा का समय हो गया है। अमिताभ बच्‍चन ने 1969 में सात हिंदुस्तानी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बंगाली सिनेमा से अपने करियर की शुरूआत करने वाली जया भादुड़ी ने अमिताभ बच्चन के साथ कई हिट फिल्‍में की।1973 में रिलीज हुई जंजीर रिलीज़ हुई तो वो ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी।इसी फिल्‍म की शूटिंग से अमिताभ बच्‍चन और जया बच्‍चन की लाइफ में नया ट्विस्‍ट आया था। दरअसल जब इस फिल्‍म की शूटिंग के लिए पूरी टीम लंदन जा रही थी तब अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंशराय बच्चन ने कहा कि अगर तुम दोनों साथ जाना चाहते हो तो पहले शादी करनी होगी। उसके बाद ही वो लंदन जा सकते थे। जिसके बाद दोनों की शादी हो गई और दोनों साथ लंदन शूटिंग के लिए गए। दोनों साथ में लंदन गए। लेकिन एक समय था जब रेखा के साथ अमिताभ का नाम जुड़ा था।

    अमिताभ इन फिल्‍मों में आएंगे नजर

    ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। अमिताभ बच्‍चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्‍द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर संग 'ब्राम्हास्त्र' में साथ अभिनय करते नजर आएंगे। अमिताभ अपनी एक और फिल्‍म इ इंटर्न के हिंदी रिमेक में दीपिका पादुकोण संग 'द नरज आएंगे। वहीं जया बच्‍चन फिलहाल अपने राजनीतिक करियर में व्‍यस्‍त हैं।

    https://www.filmibeat.com/photos/sakshi-agarwal-55075.html?src=hi-oiसाक्षी अग्रवाल के इस ग्लैमरस लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, वायरल Pics
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+