सबके सामने आलिया के मुंह से निकला ये शब्द, करन जौहर ने ऐसे लगाई डांट
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। रविवार को मुंबई में आयोजित जियो मामी फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम में आलिया भट्ट के मुंह से कुछ ऐसा शब्द निकल गया जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। आलिया भट्ट का यह वीडियो काफी तेजी से लोगों के बीच वायरल हो रहा है। दरअसल फिल्म निर्माता करन जौहर और फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर स्टेज पर मौजूद थे और लोगों के बीच अपनी राय रख रहे थे, इसी दौरान आलिया के मुंह से ऐसा शब्द निकल गया, जिसके बाद वह शर्मिंदगी में अपना चेहरा छिपाने लगीं।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
इस कार्यक्रम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बात करती हैं कि आखिर कैसे करीना कपूर ने ना सिर्फ उन्हें बल्कि तमाम महिलाओं को काफी ज्यादा प्रेरित किया है। आलिया ने कहा कि वह मेरी लिए प्रेरणा स्रोत रही हैं। पहले ऐसी धारणा थी कि अभिनेत्री की शादी हो जाने के बाद उसका करियर ग्राफ नीचे चला जाता है, लेकिन करीना ने इस मान्यता को हम सभी के लिए तोड़ा है। इसी दौरान आलिया ने बताया कि कैसे वह और उनके दोस्त आलिया के बारे में बात करते हैं।

करन ने ऐसे डांटा
इसी दौरान आलिया ने कहा कि शादी के बाद भी करीना ट्रैक पैंट और पाउट में दिखती हैं। अपनी बात कहते वक्त आलिया के मुंह से 'फकिंग' शब्द निकल गया, जिसके तुरंत बाद उन्हें अंदाजा हो गया कि उनके मुंह से गलत शब्द निकल गया और उन्होंने अपना मुंह छिपा लिया। हालांकि करीना ने आलिया के मुंह से यह शब्द सुन लिया लेकिन करन जौहर यह नहीं सुन सके। लेकिन जब उन्हें पता चला कि आलिया ने इस शब्द का इस्तेमाल किया है तो उन्होंने आलिया से कहा कि क्या मैंने तुम्हे ऐसे पाला है।

रणबीर को लेकर दिया ये जवाब
जिस वक्त आलिया के मुंह से यह शब्द निकला वहां मौजूद लोग हंसने लगे। इस कार्यक्रम में आलिया और करीना ने जमकर मस्ती की। दोनों ने वहां मौजूद लोगों के सवालों के जवाब दिए। इसी दौरान वरुण धवन भी कार्यक्रम में पहुंचे। करन जौहर ने इस दौरान आलिया और रणबीर के बारे में भी सवाल पूछा। करन ने करीना से पूछा कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि एक दिन आलिया उनकी भाभी बनेंगी, इसपर करीना ने कहा कि मैं दुनिया की सबसे खुश लड़की होउंसी। इसपर आलिया ने कहा कि सच कहूं तो अभी मैं इस बारे में नहीं सोच रही हूं और सोचना भी नहीं चाहती हूं।
View this post on InstagramA post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on












Click it and Unblock the Notifications