एक्ट्रेस के बाद अब इस एक्टर का WhatsApp हैक, महिला मित्रों को किए गए अश्लील मैसेज, वीडियो कॉल्स

मुंबई। 'स्वरागिनी' फेम मशहूर टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के बाद अब एक एक्टर ने अपना व्हाट्सऐप अकाउंट हैक होने की शिकायत दर्ज कराई है। इस टीवी एक्टर के अकाउंट से दोस्तों को आपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज और वीडियो कॉल्स किए जा रहे थे। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस-डांसर ने वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग कर ली, जिसमें एक शख्स मास्टरबेट करते देखा जा सकता है।

संचय गोस्वामी का व्हाट्सऐप हैक

संचय गोस्वामी का व्हाट्सऐप हैक

एक्टर ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अश्लील वीडियो को सबूत के तौर पर पेश किया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि व्हाट्सऐप को इंस्टाल या रीइंस्टाल करने के लिए जरूरी कोड गलत हाथों में जाने से ऐसा हुआ होगा। बताया जा रहा है कि टीवी एक्टर संचय गोस्वामी को एयरपोर्ट पर एक इंटरनैशनल नंबर से कॉल आया। उन्होंने कहा,'मेरा भाई अमेरिका में रहता है तो मुझे लगा कि वही कॉल कर रहा है। लेकिन जब मैंने कॉल रिसीव किया तो प्री-रिकॉर्डेड मैसेज था, जिसमें 6 डिजिट का व्हाट्सऐप कोड था।'

इंटरनैशनल नंबर से आया कॉल

इंटरनैशनल नंबर से आया कॉल

उन्होंने कहा, 'मैंने कोड नहीं मांगा था इसलिए मैंने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। उसके बाद दो मैसेज आए जिसमें कोड था। मैंने ऐप खोलने की कोशिश की लेकिन 6 घंटे तक मैं ऐप खोल नहीं सका।' इस दौरान किसी ने गोस्वामी का व्हाट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल किया जो बाद में बिजनेस अकाउंट में बदल गया। रात में एक बजे गोस्वामी के नंबर से एक्ट्रेस को वीडियो कॉल गई। लेकिन उस वक्त कॉल रिसीव नहीं हुई। इस एक्ट्रेस ने बताया, 'मैं गोस्वामी को जानती हूं और उनपर भरोसा करती हूं, इसलिए मैंने मैसेज देखने के बाद वीडियो कॉल एक्सेप्ट कर ली। लेकिन कैमरे पर एक शख्स को मास्टरबेट करते देख हैरान रह गई। सबूत के लिए मैंने कॉल रिकॉर्ड कर लिया।'

महिला मित्रों को भेजे गए अश्लील मैसेज

महिला मित्रों को भेजे गए अश्लील मैसेज

गोस्वामी को अपने दोस्तों से मालूम हुआ कि उनका व्हाट्सऐप हैक हो चुका है। गोस्वामी के मुताबिक, चार महिला मित्रों को आपत्तिजनक टेक्स्ट भेजे गए थे और उनसे न्यूड तस्वीरें मांगी गई थीं। इस मामले में गोस्वामी ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। उन्हें बीकेसी में साइबर पुलिस क्राइम पुलिस स्टेशन जाने को कहा गया, जहां से उन्हें वापस गोरेगांव पुलिस स्टेशन भेजा गया। आखिरकार, मंगलवार सुबह एफआईआर दर्ज की गई।

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का व्हाट्सऐप भी हुआ हैक

टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का व्हाट्सऐप भी हुआ हैक

इसके पहले खबर आई थी कि टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने कहा था कि हैकर उनके व्हाट्सऐप अकाउंट का इस्तेमाल अश्लील वीडियो कॉल के लिए कर रहा है। तेजस्वी का कहना था कि हैकर ने उनके व्हाट्सऐप अकाउंट के जरिए एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना, तान्या शर्मा और उनके संपर्क की कई अभिनेत्रियों को अश्लील वीडियो कॉल किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+