ह्वाट्सएप ला रहा आपके लिए खास फीचर, कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग

नई दिल्ली। ह्वाट्सएप के यूजर्स के लिए खुशखबरी है। अभी तक आप ह्वाट्सएप से चैट और वॉयस कॉलिंग करते आ रहे हैं लेकिन अब आप वीडियो कॉलिंग भी कर सकेंगे। हालांकि ह्वाट्सएप के इस खास फीचर का लाभ विंडोज फोन वाले यूजर्स ही उठा पाएंगे।

whatsapp feature

ह्वाट्सएप बीटा के नए अपडेट में यह फीचर

ह्वाट्सएप का वीडियो कॉलिंग फीचर इसके बीटा वर्जन के v2.16.260 अपडेट में है। अपडेट में यह पहले से इनेबल्ड है।

वॉयस के साथ ही वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन

ह्वाट्सएप में कॉलिंग बटन पर क्लिक करने के बाद वॉयस के साथ-साथ वीडियो कॉलिंग का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसमें फ्रंट कैमरा और रियर कैमरे को चुनने का भी ऑप्शन है।

इसके अलावा किसी का कॉल को मिस करने पर नोटिफिकेशन भी आएगा।

एंड्रॉयड में कब आएगा यह फीचर?

ह्वाट्सएप ने अभी यह नहीं बताया है कि एंड्रॉयड और एप्पल ओएस के फोन में यह फीचर कब आएगा।

लेकिन चूंकि विंडोज फोन के लिए आ गया है इसलिए उम्मीद है कि जल्दी ही एंड्रॉयड और एप्पल ओएस के लिए भी इसे लॉन्च किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+