व्हाट्सऐप का नया फीचर, कॉल काटे बिना वॉयस कॉल से वीडियो कॉल पर जा सकेंगे
Recommended Video

नई दिल्ली। व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रोइड यूजर्स के लिए नए फीचल लॉन्च किए हैं। व्हाट्सऐप के इस नए फीचर के जरिए वॉइस कॉल को आसानी से वीडियो कॉल पर स्विच कर सकते हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सऐप के नए अपडेट में यूजर्स वॉयस कॉल के दौरान ही इसे वीडियो कॉल में बदल सकेंगे। व्हाट्सऐप ने बीटा अपडेट जारी किया है, जिसमें नया वीडियो कॉल स्विच बटन पेश किया गया है। इस बटन का इस्तेमाल व्हाट्सऐप पर वॉयस कॉल करने के दौरान होगा। इस बटन पर टैप करने से जिस व्यक्ति के साथ वॉयस कॉल पर बात की जा रही है उसे एक रिक्वेसट जाएगी, जिसमें पूछा जाएगा कि क्या वह वॉयस से वीडियो कॉल पर स्विच करना चाहते हैं।

नए साल में नए फीचर
वॉट्सऐप इस साल यूजर्स के लिए कुछ नए फीचर्स ला रहा है। ऐंड्रॉयड के नए बीटा वर्जन 2.17.443 में नया कॉन्टैक्ट टैब, न्यू स्टिकर आइकन्स और ग्रुप कॉलिंग जैसे फीचर्स मौजूद रहेंगे। इन फीचर्स में कॉन्टेक्ट्स टैब हटा दिया जाएगा और नए स्टीकर आइकन्स, ग्रुप कालिंग समेत अन्य फीचर्स भी पेश किए जाएंगे। इसे व्हाट्सएप बीटा प्रोग्राम के जरिए धीरे-धीरे रोल आउट कर यूजर्स को उपलब्ध करवाया जा रहा है।

फेसबुक की तरह व्हाट्सएप पर स्टिकर्स
व्हाट्सऐप फेसबुक की ही तरह एप में स्टिकर्स लेकर आएगा। इसके आलावा GIF बटन का नया लेआउट और ग्रुप मैनेज करने के लिए नया विकल्प भी आ सकता है। ग्रुप मैनेज करने के इस विकल्प के अंतर्गत एडमिन ग्रुप में से किसी भी मेंबर को रिमूव या डिमोट कर सकेगा। साथ ही पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप ने अपने 2018 के बड़े फीचर को उपलब्ध करवा दिया है। इसके साथ पॉपुलर मैसेजिंग एप शो आल कॉन्टेक्ट्स टैब को हटाने पर भी विचार कर रही है।

कॉल कट किए बिना वॉयस कॉल से वीडियो कॉल
इससे पहले यूजर्स को वॉयस कॉल से वीडियो कॉल पर स्विच करने के लिए कॉल को कट करना पड़ता था। फिलहाल यह फीचर एंड्राइड 6.0 और इसके ऊपर के वर्जन पर काम करता है। व्हाट्सएप ने अपने पिछले बीटा वर्जन में फेसबुक स्टिकर, GIF बटन के लिए एक नया लेआउट और ग्रुप मैनेज करने जैसे फीचर्स पेश किए थे।












Click it and Unblock the Notifications