Whatsapp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, कंपनी ने खुद ही लगा दी नई प्राइवेसी पॉलिसी पर रोक

नई दिल्ली, 9 जुलाई: फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने इस साल अपनी प्राइवेसी पॉलिसी बदली थी। जिस पर विवाद जारी है। हालांकि शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में व्हाट्सएप ने एक बड़ी जानकारी दी। जिसमें उसने कहा कि जब तक डेटा सुरक्षा बिल संसद में पेश नहीं हो जाता, तब तक वो अपनी प्राइवेसी पॉलिसी पर रोक लगा रहा है। इसके अलावा जो लोग नई पॉलिसी को नहीं मानते हैं, उनकी सेवाएं नहीं रोकी जाएंगी।

Recommended Video

    WhatsApp ने अपनी इच्छा से New Privacy Policy पर लगाई रोक, High Court में दी जानकारी | वनइंडिया हिंदी
    WhatsApp

    दरअसल व्हाट्सएप की नई पॉलिसी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। जिसकी सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ में हुई। इस दौरान व्हाट्सएप की ओर से पेश वकील हरीश साल्वे ने कहा कि कंपनी खुद इस नई पॉलिसी को रोकने को तैयार हो गई है। साथ ही इसे मानने के लिए यूजर बाध्य नहीं हैं। हालांकि कंपनी यूजर को नई प्राइवेसी पॉलिसी को दिखाती रहेगी।

    केंद्र ने कही थी ये बात
    इससे पहले की सुनवाई में केंद्र ने हाईकोर्ट में व्हाट्सएप की शिकायत की थी। केंद्र ने कहा कि पर्सनल डेटा संरक्षण विधेयक के कानून के रूप में लागू होने से पहले व्हाट्सएप अपने यूजर्स पर पॉलिसी स्वीकार करने का दबाव बना रहा। इसके लिए रोजाना उन्हें नोटिफिकेशन भेजे जा रहे। ऐसे में कोर्ट कंपनी को ये निर्देश दे कि वो तुरंत इसे बंद करें। हालांकि कोर्ट के आदेश से पहले ही कंपनी ने खुद उस पॉलिसी पर अस्थायी रोक लगा दी है।

    ट्विटर का भी मामला HC में
    आपको बता दें कि मंगलवार को भी हाईकोर्ट ने नए आईटी कानून के मामले में सुनवाई की थी। उस दौरान कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा था कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर 8 जुलाई तक ये सूचित करे कि उसे स्थानीय अधिकारी (RGO) नियुक्त करने में कितना वक्त लगेगा? इस पर ट्विटर ने हलफनामा दायर कर कहा कि वो इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। साथ ही भारत में एक संपर्क कार्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। अगले 8 हफ्ते के अंदर RGO नियुक्त की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+