जल्द WhatsApp की ये पॉलिसी करें एक्सेप्ट, नहीं तो चलना बंद हो जाएगा ऐप
WhatsApp New Update: यूजर्स को बेहतरीन सुविधा देने के लिए हर साल WhatsApp अपने फीचर्स को अपडेट करता है, लेकिन इस बार फीचर के साथ-साथ मैसेजिंग ऐप ने अपनी टर्म्स और प्राइवेसी पॉलिसी में भी कई अहम बदलाव किए हैं। इस नई पॉलिसी के लिए मंगलवार शाम से यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजा जा रहा है। साथ ही सभी यूजर्स के पास इसे एक्सेप्ट करने के लिए 8 फरवरी तक का वक्त है। अगर किसी यूजर ने पॉलिसी को मानने से इनकार किया तो उसका अकाउंट बंद हो जाएगा।

एक्सेप्ट के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं
वैसे ऐसा नहीं है कि नई पॉलिसी का नोटिफिकेशन मिलते ही आपको इसे एक्सेप्ट करना है। नोटिफिकेशन के साथ आपको "नॉट नाउ" का भी विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने पर आपका अकाउंट चलता रहेगा, लेकिन तय वक्त से पहले आपको पॉलिसी पढ़कर उसे एक्सेप्ट करनी पड़ेगी। WhatsApp की ओर से साफ कर दिया गया है कि अगर आप इस नई पॉलिसी को मनाने से इनकार करते हैं, तो आपकी सेवाएं बंद हो जाएंगी। इसके अलावा यूजर्स को कोई दूसरा ऑप्शन नहीं मिलेगा।
Recommended Video

फेसबुक के पास जाता है डेटा
आपको बता दें कि Whatsapp फेसबुक के स्वामित्व वाला ऐप है। नई पॉलिसी के तहत Facebook और इंस्टाग्राम का इंटीग्रेशन ज्यादा है। ऐसे में अब यूजर्स का डेटा फेसबुक के पास ज्यादा होगा। हालांकि पहले भी Whatsapp का डेटा फेसबुक के पास जाता था। वहीं नई पॉलिसी में मैसेजिंग ऐप ने कहा कि यूजर वॉट्सऐप पर जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, उनको यूज, रिप्रोड्यूस, डिस्ट्रीब्यूट और डिस्प्ले करने के लिए दुनियाभर में, नॉन-एक्सक्लूसिव, रॉयल्टी फ्री, सब्लिसेंसेबल और ट्रांसफरेबल लाइसेंस देते हैं। इसके अलावा कोई भी यूजर इस मैसेजिंग ऐप का उपयोग सिर्फ सीमित उद्देश्य के लिए ही करेगा।

इन वर्जन में नहीं करेगा काम
एक्सपर्ट के मुताबिक अगर किसी फोन में एंड्रॉयड का वर्जन 4.0.3 से नीचे है, तो उसमें व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। अगर 2021 में आपको अपने फोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करना है तो आप 4.0.3 से ऊपर का कोई भी वर्जन इंस्टाल कर लें। पिछले साल फरवरी में व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड वर्जन 2.3.7 से नीचे के वर्जन में सेवाएं बंद कर दी थीं। एंड्रॉयड के अलावा इसी तरह का नियम ऐपल के iPhone पर भी लागू होगा। नए साल में iPhone 4, iPhone 4S, iPhone 5, iPhone 5S, iPhone 6, और iPhone 6S में व्हाट्सएप काम करना बंद कर देगा। इसके लिए यूजर्स को iOS 9 वर्जन में फोन को अपग्रेड करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications