WhatsApp लाया नया फीचर, भेजे हुए मैसेज अब कर सकते हैं डिलीट

नियाभर में अपने करोड़ों यूजर्स के लिए व्हॉटसेप वो फीचर ले आया है जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यूजर अपने भेजे हुए मैसेज वापस ले पाएंगे। रिकॉल नाम का ये फीचर जल्द ही सभी यूजर को उपलब्ध कराया जाएगा।

नई दिल्ली। दुनियाभर में अपने करोड़ों यूजर्स के लिए व्हॉटसेप वो फीचर ले आया है जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यूजर अपने भेजे हुए मैसेज वापस ले पाएंगे। रिकॉल नाम का ये फीचर जल्द ही सभी यूजर को उपलब्ध कराया जाएगा। रिकॉल फीचर की मदद से यूजर्स के पास अब भेजे हुए मैसेज दूसरे के फोन से भी डिलीट करने का ऑप्शन होगा।

WhatsApp

रिकॉल फीचर की ये जानकारी WaBetaInfop ने साझा की है। व्हॉटसेप काफी समय से अपने इस फीचर पर काम कर रहा था। इसे आईओएस, एंड्रॉयड और विंडोज फोन यूजर्स के लिए लॉन्च भी कर दिया गया है।

'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर के जरिये यूजर अपने भेजे हुए मैसेज ग्रुप या पर्सनल चैट से वापस ले पाएंगे। हालांकि केवल वही मैसेज वापस लिए जा सकते हैं जो सामने वाले ने न पढ़े हों। ये मैसेज भेजे जाने के 7 मिनट के अंदर डिलीट किए जा सकते हैं। और यूजर केवल मैसेज ही नहीं, बल्कि तस्वीरें, जिफ, वीडियो और भेजा गया कॉन्टैक्ट तक डिलीट कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+