WhatsApp ले आया नया फीचर, अब शेयर करें अपनी लोकेशन, जानिए कैसे करेगा काम

नई दिल्ली। वॉट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए बेहद खास फीचर की शुरुआत की है। इस फीचर के जरिए वॉट्सएप यूजर अब अपना लाइव लोकेशन भी अपने फ्रेंड्स और रिश्तेदारों को शेयर कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए आप अपना लाइव लोकेशन बेहद आसानी से अपनों तक पहुंचा सकते हैं। ये बेहद सुरक्षित और निजी होगा, जिसमें आप चुनिंदा लोगों को अपनी जानकारी दे सकते हैं।

वॉट्सएप ने लॉन्च किया बेहद खास फीचर

वॉट्सएप ने बुधवार को इस खास फीचर का लॉन्च किया। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को अपनी लाइव लोकेशन अपने कॉन्टेक्ट्स से शेयर कर पाएंगे। इसका फायदा ये होगा कि अगर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मिलने के लिए भी बुला सकते हैं। इस फीचर का फायदा ये होगा कि आपके करीबी जिन्हें आप अपना लाइव लोकेशन शेयर करेंगे वो आपका मूवमेंट देख सकेंगे।

कैसे काम करेगा ये फीचर

कैसे काम करेगा ये फीचर

इस फीचर के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या फिर ऐपल स्टोर में जाकर अपना वॉट्सएप अपडेट करना होगा। अपडेट करने के बाद वॉट्सएप को खोलिए। जैसे ही आप वॉट्सएप को खोलेंगे, जिनके पास आप लाइव लोकेशन शेयर करना चाहते हैं उनका चैट बॉक्स खोल लें और फिर सेंड बॉक्स में अटैचमेंट खोलकर लोकेशन पर टैप करें। यहां से 'Share Live Location' का ऑप्शन मिलेगा। इसे सेलेक्ट करें और सेंड ऑप्शन चुनें। इस प्रक्रिया के जरिए आप उस कॉन्टैक्ट के पास अपना लाइव लोकेशन शेयर कर देंगे। जिसके पास ये मैसेज जाएगा वो यूजर आपकी रियल टाइम मूवमेंट देख सकेगा।

क्या होगा फायदा

क्या होगा फायदा

वॉट्सएप के यूजर्स बहुत ज्यादा हैं, खास तौर से भारत में यूजर्स के बीच इस ऐप की खासी पहुंच है। ऐसे में यूजर्स के लिए ये नया फीचर काफी लोकप्रिय हो सकता है। खास तौर यूजर्स की सुरक्षा को लेकर उनके परिजन काफी परेशान रहते हैं। ऐसी स्थिति में ये फीचर उनके लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। इस फीचर के जरिए यूजर जिनके पास भी अपना लाइव लोकेशन शेयर करेंगे उनके रुकने आने जाने की पूरी अपडेट उस कॉन्टैक्ट पर्सन को नजर आएगी।

लोकेशन शेयर करना है बेहद सुरक्षित

लोकेशन शेयर करना है बेहद सुरक्षित

वॉट्सएप पर लोकेशन शेयर करना दूसरे ऐप की अपेक्षा बेहद सुरक्षित है। इसमें आप जिन कॉन्टैक्ट्स को बताना चाहेंगे कि आपकी लोकेशन क्या है उन्हें इसकी जानकारी मिलेगी। इससे दूसरे लोगों को इसका पता नहीं चल सकेगा। साथ ही अगर आप किसी से मिलना चाहते हैं और रास्ता नहीं पता तुरंत ही उस शख्स को अपने पास बुला सकते हैं। आपकी लोकेशन देख कर आपके करीबी बेहद आसानी से आप तक पहुंच जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+