WhatsApp ने 16 जून से 31 जुलाई के बीच 30 लाख से अधिक भारतीय अकाउंट्स को किया बंद, जानिए वजह

नई दिल्ली, सितंबर 01। भारत में नए आईटी नियमों के तहत सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप ने 16 जून से 31 जुलाई के बीच 30 लाख से अधिक भारतीय यूजर के वॉट्सएप अकाउंट को बैन कर दिया है। वॉट्सएप ने ये जानकारी हाल ही में जारी की अपनी कंप्लायंस रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, वॉट्सएप को 16 जून से 31 जुलाई के बीच 594 शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

Whatsapp

Recommended Video

      WhatsApp ने दिया बड़ा झटका, 16 June से 31 July के बीच Ban किए 30 Lakh Indian Account| वनइंडिया हिंदी

      वॉट्सएप की कंप्लायंस रिपोर्ट में जानकारी

      मंगलवार को जारी की गई वॉट्सएप की कंप्लायंस रिपोर्ट में बताया गया कि उपर दी गई समय अवधि में 3,027,000 भारतीय यूजर के अकाउंट को बंद किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बैन किए गए सभी अकाउंट +91 कोड वाले फोन नंबर थे।

      95 फीसदी से अधिक अकाउंट स्पैम थे

      वॉट्सएप ने बताया कि 95% से ज्यादा अकाउंट बैन ऑटोमेटेड या बल्क मैसेजिंग (स्पैम) के गलत इस्तेमाल करने की वजह से किए गए हैं। आपको बता दें कि व्हाट्सएप द्वारा अपने प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग को रोकने के लिए ग्लोबल एवरेज अकाउंट की संख्या हर महीने 80 लाख रहती है।

      ये शिकायतों का डाटा

      व्हाट्सएप ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 16 जून से 31 जुलाई के दौरान मिली 594 शिकायतों में अकाउंट सपोर्ट (137), बैन अपील (316), अन्य सपोर्ट (45), प्रोडक्ट सपोर्ट (64) और सेफ्टी में (32) शिकायतें मिली। वॉट्सएप ने समझाया कि "एकाउंट्स एक्शन" उन रिपोर्टों को दर्शाता है जहां उसने शिकायत के आधार पर उपचारात्मक कार्रवाई की। कार्रवाई करना या तो किसी अकाउंट पर बैन लगाना या शिकायत के परिणामस्वरूप पहले से बैन अकाउंट को बहाल करना दर्शाता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+