'एक-दो गोले जरूर मारूंगा, लेकिन...', संसद में राहुल गांधी ने आज क्या-क्या कहा?
Rahul Gandhi's speech in Parliament: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद में सदस्यता बहाल होने के बाद बुधवार को पहली बार संसद सत्र में भाषण दिया। विपक्षी गठबंधन इंडिया द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ मानसून सत्र में पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल ने भाषण दिया।
आइए जानते हैं मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से सजा पर रोक लगाए जाने के फैसले की बदौलत संसद में वापस आए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा ?

राहुल गांधी ने संसद में अपने भाषण की शुरूआत सूफी संत जलालुद्दीन रूमी के संदेश से की। 'जो शब्द दिल से आते हैं, वो दिल में जाते हैं. आज दिमाग से नहीं, दिल से बोलना चाह रहा हूं।'
डरिए नहीं आज मैं अडानी पर नहीं बोलूंगा
राहुल गांधी ने शुरूआत में कहा 'अध्यक्ष महोदय, मुझे लोकसभा में आपने मुझे (लोकसभा सदस्य के रूप में) फिर से बहाल करने के लिए धन्यवाद। जब मैंने पिछली बार बोला था, तो शायद मैंने आपको ठेस पहुंचाई थी क्योंकि आपके वरिष्ठ नेताओं के कारण मैंने अडानी पर इतना ध्यान केंद्रित किया था लेकिन डरिए नहीं आज मैं अडानी पर नहीं बोलूंगा।
...लेकिन एक दो गोले जरूर मारूंगा
राहुल गांधी ने आगे कहा 'आज मैं दिमाग से नहीं, दिल से बोलना चाहता हूं। हां आज आप (एनडीए सरकार) पर इतना आक्रमण नहीं करूंगा, लेकिन एक दो गोले जरूर मारूंगा।'
'आपने मेरी भारत माता की हत्या कर दी है'
"मैं कुछ दिन पहले मैं मणिपुर गया था, हमारे प्रधानमंत्री आज तक (मणिपुर) नहीं गए क्योंकि उनके लिए मणिपुर हिन्दुस्तान नहीं है। उन्होंने राज्य को दो हिस्सों में बांट दिया। उन्होंने मणिपुर में हिंदुस्तान की हत्या कर दी है... आप भारत के संरक्षक नहीं हैं, भारत मेरी मां है और आपने मेरी भारत माता की हत्या कर दी है।"
रावण के जैसे पीएम मोदी भी केवल दो लोगों की बात सुनते हैं
राहुल गांधी कहा रावण केवल 2 लोगों की बात सुनता था, पीएम मोदी भी केवल 2 लोगों की बात सुनते है। इसके साथ ही मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा हनुमान ने लंका नहीं जलाई, रावण के अहंकार ने लंका को जलाया।
आप पूरे देश को आग लगा रहे हैं
राहुल गांधी ने कहा पहले मणिपुर और अब हरियाणा। आप पूरे देश को आग लगा रहे हैं, पूरे देश में मिट्टी का तेल उगल रहे हैं और यह (भाजपा) आग की लपटों में घिर रहा है।
भारत जोड़ो यात्रा का भी भाषण में किया जिक्र
राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ों यात्रा के बारे में कहा मैं इस यात्रा के दौरान समुद्र के तट से कश्मीर की बर्फीली पहाड़ी तक गया। सबने पूछा तुम कन्याकुमारी से कश्मीर तक क्यों जा रहे हो? तब मुझे मालूम नहीं था कि मैं क्यों यात्रा कर रहा हूं। उस समय मैं लोगों को समझना और जानना चाहता था। राहुल ने कहा कुछ समय में मैं ये समझ गया। जिस चीज के लिए मैंने गाली खाई और मोदी की जेलों में जाने को तैयार उस चीज को समझना चाहता था।
'मुझे अहंकार था लेकिन मेरा अहंकार चीटी बन गया'
राहुल गांधी ने लोकसभा में आगे कहा- हर दिन मैं 8 से 10 किलोमीटर चलता था और मैं सोचता था कि मैं 20 से 25 किमी चल सकता हूं, मुझे अहंकार था लेकिन भारत अहंकार को सेकेंड में मिटा देता है। राहुल ने कहा दो-तीन दिन घुटनों में इतना दर्द हुआ कि मेरा पूरा अहंकार गया। मेरा अहंकार चीटी बन गया।












Click it and Unblock the Notifications