जब पीएम मोदी ने पीएम नवाज से कहा- 'जंग बहुत कर ली, जंग करके क्या पाया'
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले शुक्रवार को अचानक हुई लाहौर यात्रा की चर्चा अभी तक है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जन्मदिन और उनकी नातिन की शादी पर 25 दिसंबर को लाहौर पहुंचे पीएम मोदी का यहां आना पीएम शरीफ के साथ ही भारत और पाकिस्तान के लिए एक सरप्राइज ही था।

नवाज के 66वें जन्मदिन पर दोनों के बीच बातचीत क्या हुई इस बात के बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है। पाक के न्यूजपेपर द डॉन के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच कश्मीर को लेकर चर्चा हुई।
पढें-पाक के लिए नरम व्यवहार के पीछे असली वजह
वहीं वेबसाइट फर्स्टपोस्ट की एक खबर के मुताबिक पीएम मोदी जब नवाज शरीफ से मिले तो उन्होंने पीएम शरीफ कहा, 'जग बहुत कर ली। जंग करके क्या पाया। न जमीन मिली न जन्नत पाया।'
फर्स्ट पोस्ट के मुताबिक जब पीएम मोदी ने यह बात पीएम शरीफ से कही तो उस समय पाक पीएम के भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे।
पीएम मोदी की से डरे हाफिज सईद ने शुरू किया कॉल सेंटर
पीएम मोदी के विचारों को रायविंड पैलेस में हो रही इस मुलाकात में शिरकत कर रहे हर व्यक्ति का समर्थन मिला। शाहबाज शरीफ ने पीएम मोदी की बात से समर्थन जताया और कहा कि आप सही कह रहे हैं। पीएम मोदी करीब दो घंटे तक पाकिस्तान में रुके और उनकी इस संक्षिप्त यात्रा ने पूरी दुनिया में तारीफें बटोरीं।
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी और शरीफ के बीच करीब 80 मिनट तक चली मुलाकात में दोनों देशों के लिए शांति के तरीकों को तलाशने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मीटिंग में एनएसए अजित डोवाल से लेकर विदेश मंत्रालय के कई अधिकारी भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications