Tirupati Laddu: तिरुपति बालाजी मंदिर में मिलने वाले लड्डू की क्या है कीमत? क्यों तीन साइज में बनाए जाते हैं
Tirupati laddu: आंध्र प्रदेश के हृदय स्थल में स्थित,हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थस्थल तिरुपति मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को दिया जाने वाला 'लड्डू' भी अपने विशिष्ट स्वाद के कारण विश्वप्रसिद्ध है। जिस पवित्र लड्डू को भक्त अपनी हथेलियों में पाकर स्वयं को धन्य महसूस करता है, उसी लड्डू में बीफ की चर्बी से बने घी का इस्तेमाल किए जाने का खुलासे ने करोड़ों श्रृद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है।
बता दें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की पिछली जगन मोहन रेड्डी की सरकार पर तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में पशु चर्बी मिलाने का आरोप लगाया है। जिसका खुलासा गुजरात स्थित लाइवस्टॉक लैबोरेटरी, NDDB, CALF लिमिटेड द्वारा लड्डू की जांच रिपोर्ट में हुआ है। आइए जानते हैं 1 तिरुपति लड्डू की कीमत क्या होती है। आखिर क्या वजह है जो भक्तों को दिए जाने वाला ये प्रसाद यप्ल लड्डू तीन साइज में बनाया जाता है?

तिरुपति लड्डू पर मंदिर का है पेटेंट
भगवान विष्णु जी के अवतार वेंकटेश्वर को समर्पित तिरुपति बाला जी मंदिर में प्रसाद के तौर पर दिया जाने वाला लड्डू पर मंदिर का पेटेंट हैं। यानी कोई अगर इसकी नकल करता है तो वो गैरकानूनी होगा।
लड्डू को ग्रहण किए बिना तिरुपति मंदिर की यात्रा अधूरी
तिरुपति लड्डू मंदिर के "प्रसादम" का अभिन्न अंग है, मान्यता है कि इस लड्डू को ग्रहण किए बिना मंदिर की यात्रा अधूरी है।
प्रतिदिन बनते हैं साढ़े तीन लाख से अधिक लड्डू
मंदिर की जिस रसोई में इन लड्डुओं को बनाया जाता है उस रसोई को 'पोटू' के नाम से जाना जाता है। इन लड्डुओं को जीआई टैग मिला है। मंदिर में प्रतिदिन भक्तों की मांग को पूरा करने के लिए साढ़े तीन लाख से अधिक लड्डू 200 ब्राह्मणों द्वारा बनाए जाते हैं।
तिरुपति लड्डू में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियां
बेसन, काजू, बादाम, किशमिश, इलायची, मिश्री, शुद्ध घी और दूध समेत अन्य मेवों से तैयार किया जाता है। इन लड्डुओं को रोज़ाना तैयार करने में 700 किलो काजू, 10 टन बेसन, 300-400 लीटर घी, 10 टन चीनी और लगभग 540 किलो किशमिश समेत अन्य साम्रागियों का इस्तेमाल होता है।
तीन साइज के लड्डू क्यों बनाए जाते हैं, जानें कीमत
मंदिर की रसोई में तीन तरह के लड्डू बनाए जाते हैं जिनका उद्देश्य और अवसर अलग होता है।
प्रोक्तम लड्डू
प्रोक्तम लड्डू, आकार में छोटा और लगभग 40 ग्राम वजन का होता है, जिसे तीर्थयात्रियों को मंदिर में दर्शन के बाद मुफ्त में प्रसाद के तौर पर वितरित किया जाता है।
अस्थानम लड्डू
विशेष त्योहारों पर इससे बड़ा थोड़ा बड़ा अस्थानम लड्डुू तैयार किया जाता है जिसका वजन 175 ग्राम होता है और कीमत 50 रुपये होती है, बादाम, काजू और केसर से भरपूर बनाया जाता है।
कल्याणोत्सवम लड्डू
कल्याणोत्सवम लड्डू सबसे ज़्यादा मांग में है, जो अर्जित सेवा और कल्याणोत्सवम में भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों को दिया जाता है। लगभग 750 ग्राम वजन और 200 रुपये की कीमत वाला यह लड्डू 15 दिनों तक चलता है और यह लड्डू में सबसे महंगा है।












Click it and Unblock the Notifications