चीन से टकराव के बीच, जानिए क्या है डोका ला, डोकलाम और डोंगलांग में अंतर?

भारत इस क्षेत्र को डोका ला नाम से बुलाता है, भूटान इसे डोकलाम कहता है, जबकि चीन इसे अपने डोंगलांग क्षेत्र का हिस्सा बताता है।

नई दिल्ली। डोकलाम में भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध बढ़ता ही जा रहा है। एक बार फिर से चीन ने इस मुद्दे पर भारत को धमकी दी है। इन सब के बीच बहुत सारे लोगों के मन में सवाल है कि डोकलाम है क्या? डोका ला, डोकलाम और डोंगलांग में क्या अंतर है।

डोका ला, डोकलाम और डोंगलांग में अंतर

डोका ला, डोकलाम और डोंगलांग में अंतर

डोकलाम चीन और भूटान के बीच विवादित क्षेत्र है। चीन के सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इलाके में सड़क निर्माण की कोशिश करने के बाद इलाके में तनातनी शुरू हुई। भारत इस क्षेत्र को डोका ला नाम से बुलाता है, भूटान इसे डोकलाम कहता है, जबकि चीन इसे अपने डोंगलांग क्षेत्र का हिस्सा बताता है।

Recommended Video

    India China face off : China warns of war against India | वनइंडिया हिंदी
     सड़क बनाना चाहता है चीन

    सड़क बनाना चाहता है चीन

    चीन ने इस क्षेत्र में सड़क निर्माण की कोशिश की थी जिसका भूटान ने विरोध किया था। भूटान की सेना की मदद के लिए पहुंची भारतीय सेना और चीनी सेना पिछले 50 दिनों से आमने-सामने बनी हुई हैं। डोकलाम इलाके में युद्द जैसे हालात बन रहे हैं इस तरह की तमाम बातें भारत और चीन की मीडिया में की जा रही हैं लेकिन सच्चाई ये है कि डोकलाम इलाके में तनाव जरुर है लेकिन एक बुलेट तक फायर नहीं हुआ है।

     भारत के लिए सामरिक रूप से बेहद अहम

    भारत के लिए सामरिक रूप से बेहद अहम

    ये पूरा इलाका सामरिक रूप से भारत के लिए बेहद अहम है। अगर चीन यहां सड़क बनाने में कामयाब होता है, तो उसके लिए भारत के चिकन नेक कहे जाने वाले सिलीगुड़ी तक पहुंच काफी आसान हो जाएगी। चिकन नेक उस इलाके को कहते हैं जो सामरिक रूप से किसी देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, लेकिन संरचना के आधार पर कमजोर होता है। सिलीगुड़ी कॉरिडोर ऐसा ही क्षेत्र है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+