जानिए जयललिता, सोनिया और बाजपेयी सरकार का टी-कनेक्शन
कहा जाता है कि सोनिया गांधी के साथ एक कप चाय पीकर जयललिता ने गिरा दी थी बाजपेयी सरकार।
चेन्नई। आज तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 68 साल की इस कद्दावर नेता को रविवार शाम को दिल का दौरा पड़ा था और उसके बाद से वो सपोर्ट सिस्टम पर थीं।
जयललिता की राजनीति से जुड़े ऐसे अहम किस्से हैं जिन्हें लोग शायद कभी नहीं भूलेंगे। ऐसा ही एक जिक्र है साल 1998 का, जब जयललिता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की एक कप चाय पीकर 13 महीने की बाजपेयी सरकार को गिरा दिया था।
राजनीति की बिसात पर अम्मा ऐसा कोई दांवे खेलने वाली हैं, ऐसी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी, लेकिन उन्होंने चाल चली और वो सफल भी रहीं। जयललिता ने ये दांव चला था आजकल भाजपा के करीबी और उस वक्त कांग्रेस के करीबी रहे सुब्रमण्यम स्वामी के कहने पर।
कहा जाता है कि अटल जी ने सुब्रमण्यम स्वामी से वादा किया था कि वो उन्हें सरकार बनने के बाद वित्तमंत्री बनाएंगे लेकिन सरकार बनने के बाद ऐसा हुआ नहीं जिसके बाद स्वामी ने दिल्ली के अशोक होटल में एक चाय पार्टी का आयोजन किया।
जिसमें जयललिता और सोनिया गांधी की मुलाकात हुई और उसके बाद अन्नाद्रमुक प्रमुख ने बाजपेयी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था और 13 महीने की सरकार गिर गई थी।













Click it and Unblock the Notifications