PMKVY: क्या है प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना? बेरोजगार युवाओं के लिए 'वरदान', जानिए कैसे उठाएं लाभ
How to Apply PM Kaushal Vikas Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रखी है, जिसमें से एक 'प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना' युवाओं के लिए सबसे अहम है।
इस योजना के जरिए बेरोजगारी को कम करने और युवाओं के अंदर कौशल विकास पर पूरा फोकस किया जाता है, जो उनको स्किल्ड करके नौकरी दिलाने में समक्ष बनाती है। ऐसे में जानिए क्या है पीएम कौशल विकास योजना और बेरोजगार युवा इससे कैसे लाभ उठा सकते हैं?

केंद्र सरकार की इस योजना इसका उद्देश्य देश के युवाओं को कौशल युक्त बनाना है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े हो आजीविका प्राप्त कर सके। इसके तहत युवाओं को अलग-अलग फील्ड्स में ट्रेनिंग दिया जाता है। जिससे नौकरी मिलने में आसानी होती है।
क्या है पीएम कौशल विकास योजना?
सबसे पहले बात कि आखिर यह योजना क्या है। दरअसल, मोदी सरकार की इस स्कीम में बेरोजगार युवाओं को कौशल का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस योजना के तहत युवा कंट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, फूड प्रोसेससिंग, फर्नीचर और फिटिंग, हैंडीक्रॉफ्ट, जेम्स और जूलरी, लेदर टेक्नोलॉजी समेत 40 क्षेत्र की ट्रेनिंग दी जाती है। जो कि युवाओं के लिए पूरी तरह से निशुल्क है।
इस योजना के तहत युवाओं को 300 से ज्यादा सिलेबस उपलब्ध होते हैं। जून, 2023 तक भारत सरकार का कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने 1 करोड़ 37 लाख से अधिक युवाओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से स्किल्ड कर चुका है। स्किल इंडिया मिशन के तहत 2015 में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत गई थी। इस योजना शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग, रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग, स्पेशल, प्रोजेक्ट के जरिए प्रशिक्षण दिया जाता है।
कौशल विकास योजना के तहत ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं को लगभग 8 हजार रुपए पुरस्कार राशि सरकार की तरफ से दी जाती है। इसमें 3 महीने, छह महीने और एक साल के लिए रजिस्ट्रेशन होता है। इसके बाद सर्टिफिकेट दिया जाता है, जो पूरे देश में मान्य है।
इन दस्तावेजों की जरूरत
बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, स्कूल प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपार्ट साइज फोटो, हाई स्कूल/इंटर मार्कशीट, वोटर आईडी और बैंक पासबुक की जरूरत होती है।
जानिए कौन कर सकता है इसके लिए अप्लाई
कौशल विकास योजना से जुड़ने के लिए इसके लिए 10वीं या 12वीं पास आउट/ड्राप आउट युवा अप्लाई कर सकते हैं। जो बेरोजगार हो या फिर आय का कोई स्रोत न हो। इकी से साथ आवेदक को हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इस योजना में आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://pmkvyofficial.org पर जाकर आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जहां आपको अपना नाम, पता और ईमेल जैसी जरूरी जानकारी भरनी होगी। इसी के साथ 8800055555 पर कॉल करते योजना से जुड़ी अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications