Paradise papers: क्या हैं पैराडाइज पेपर्स, जिसने 1.34 करोड़ दस्तावेजों से किए बड़े खुलासे?
नई दिल्ली। पनामा पेपर्स लिक्स के बाद आज 'पैराडाइज पेपर्स' बम ने भारतीय सियासत में सरगर्मी पैदा कर दी है। विपक्ष को जहां मौका मिल गया इस बात पर उंगली उठाने का वहीं मोदी सरकार के कद्वावर नेता जयंत सिन्हा को सफाई पेश करनी पड़ी है। बात गुप्त निवेश से जुड़ी हुई है इसलिए लोगों के कान खड़े हो गए हैं, इस खुलासे के बाद लोग पैराडाइज पेपर्स के बारे में भी जानने में लग गए हैं और गूगल पर उसे जुड़ी चीजों को खंगालने में लगे हैं इसलिए यहां इस पेपर्स के बारे में जानना अनिवार्य हो जाता है। दरअसल 'पैराडाइज पेपर्स' में 1 करोड़ 34 लाख दस्तावेज हैं, जिनमें दुनिया के कई अमीर लोगों के गुप्त निवेश के बारे में बताया गया है। मालूम हो कि जर्मनी के जीटॉयचे साइटुंग नामक अखबार ने आज से 18 महीने पहले पनामा पेपर्स का खुलासा किया था।

इंटरनेशनल कॉन्सोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स
96 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर इंटरनेशनल कॉन्सोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (ICIJ) ने 'पैराडाइज पेपर्स' नामक दस्तावेजों की छानबीन की है। 'पैराडाइज पेपर्स' में 1.34 करोड़ दस्तावेज शामिल हैं। इस खुलासे के जरिये उन फर्मों और फर्जी कंपनियों के बारे में बताया गया है जो दुनिया भर में अमीर और ताकतवर लोगों का पैसा विदेशों में भेजने में उनकी मदद करते हैं। ICIJ ने अपनी वेबसाइट पर भी दस्तावेजों की जांच के बाद सामने आए तमाम नामों कि लिस्ट जारी की। इसे www.icij.org पर देखा जा सकता है। इस लीक का केंद्र Appleby नाम की एक लॉ फर्म है जो बरमूडा, ब्रिटेन के वर्जिन आईलैंड, केमैन आईलैंड, आइल ऑफ मैन और जर्सी से काम करती है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने भारत से जुड़े सभी दस्तावेजों की पड़ताल की है।
जयंत सिन्हा और अमिताभ बच्चन
इस खुलासे में वर्तमान में केंद्र सरकार में विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और हिंदी सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का भी नाम सामने आया है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन के बरमूडा में एक कंपनी में शेयर्स होने का भी खुलासा हुआ है। हालांकि जयंत सिन्हा ने मामने में सफाई पेश की है लेकिन अमिताभ की ओर से कोई बयान नहीं आया है। वैसे इस लिस्ट में अभिनेता संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त, जालंधर के रहने वाले रियल एस्टेट डेवलपर पवितार सिंह उप्पल और कोटा के रवीश भादाना जैसे कई लोग शामिल हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications