क्या है ओशनगेट एक्सपीडिशन? इस हादसे में दो अरबपति भी हो गए हैं लापता

Oceangate Expedition: टाइटेनिक जहाज डूबने की घटना सभी को पता है। इस पर फिल्म तक बन चुकी है। फिल्म के जरिए लोगों ने इस घटना को सजीव तरीके से देखा। लेकिन इस बीच खबर ये आई है कि टाइटेनिक जहाज के आसपास एक पनडुब्बी लापता हो गई है।

टाइटेनिक जहाज ब्रिटेन के साउथैम्पटन से न्यूयॉर्क सिटी के लिए निकली थी। टाइटेनिक जहाज की यात्रा 10 अप्रैल 1912 को शुरू हुई थी, लेकिन सिर्फ चार दिनों के बाद ही 14 अप्रैल 1912 की आधी रात एक आइसबर्ग से टकराकर उत्तरी अटलांटिक महासागर में डूब गया था।

क्या है ओशनगेट एक्सपीडिशन? हादसे में दो अरबपति भी हो गए लापता

कुछ दिन पहले ही टाइटेनिक के मलबे को देखने के लिए एक पर्यटक पनडुब्बी अभियान के दौरान अटलांटिक महासागर में लापता हो गई। पर्यटक पनडुब्बी में सवार होकर टाइटेनिक के मलबे को देखने गए थे। इसमें कुल 5 लोग सवार थे।

क्या है ओशनगेट एक्सपीडिशन
ओशनगेट अभियान की स्थापना 2009 में अमेरिकी एडवेंचर और पूर्व निवेशक बैंकर स्टॉकटन रश द्वारा वाशिंगटन में की गई थी। ओशनगेट अभियानों का उद्देश्य टाइटेनिक के मलबे का पता लगाना है। प्रशिक्षित एयरोस्पेस इंजीनियर ने नासा के साथ मिलकर इसे विकसित किया था। इसे पर्यटकों के लिए पेश किया था।

टाइटेनिक की जगह डूबी पनडुब्बी
5 पर्यटकों को ले जाना वाला सबमर्सिबल जहाज उत्तरी अटलांटिक महासागर में लापता हो गया है। यह उसी जगह लापता हुआ है, जहां टाइटेनिक आइसबर्ग से टकरा गया था। टाइटेनिक के डूबने से हजारों लोगों की जान चली गई थी।

कौन-कौन थे सवार
ब्रिटिश अरबपति खोजकर्ता हामिश हार्डिंग, प्रसिद्ध फ्रांसीसी गोताखोर पॉल-हेनरी नार्गोलेट, ओशनगेट एक्सपेडिशंस स्टॉकटन रश के संस्थापक, पाकिस्तानी व्यवसायी शहजादा दाऊद और व्यवसायी के बेटे सुलेमान दाऊद पोत पर सवार थे।

चार दिनों तक रह सकते हैं ऑक्सीजन
पनडुब्बी 18 जून को अटलांटिक महासागर में गोता लगाते हुए लगभग एक घंटा 45 मिनट तक गायब रही। इसने अपने समर्थन पोत पोलर प्रिंस से संपर्क खो दिया था। यह एक ट्रक के आकार का सबमर्सिबल पोत है, जिसमें 5 लोग सवार हो सकते हैं। इसमें 4 दिनों तक ऑक्सीजन रह सकते हैं।

ऑक्सीजन खत्म होने से पहले बचा पाएग?
यूएस कोस्टगार्ड्स के विशेषज्ञों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 10 बजे जीएमटी के बाद जहाज में ऑक्सीजन खत्म हो सकती है। सर्च ऑपरेशन को अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। विशेषज्ञ इस बात को लेकर संशय में हैं कि क्या चालक दल ऑक्सीजन खत्म होने से पहले ही जहाज को बचा पाएगा या नहीं।

यह भी पढ़ें- टाइटेनिक देखने गए पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद हुए लापता, कुछ ही घंटे में खत्म हो जाएगा सबमरीन का ऑक्सीजन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+