आखिर क्या है मानस पोर्टल, जिसका पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र
MANAS Portal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में मानस सेंटर का जिक्र किया। मन की बात कार्यक्रम के 112वें एपिसोड में पीएम ने कहा कि सरकार ने स्पेशल सेंटर MANAS की शुरुआत की है। यह कदम ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में काफी अहम है।
हाल ही में मानस पोर्टल हेल्पलाइ नंबर को लॉन्च किया गया। सरकार ने इस पोर्टल के साथ ही टोल फ्री नंबर 1933 की शुरुआत की है। इस नंबर पर कोई भी फोन करके जरूरी सुझाव, जानकारी या फिर रिहैब से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकता है।

ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में अहम
पीएम ने कहा कि सरकार ने एक विशेष केंद्र खोला है, जिसका नाम मानस है। ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में यह बहुत बड़ा कदम है। कुछ दिन पहले ही मानस की हेल्पलाइन और पोर्टल को लॉन्च किया गया है।
टोल फ्री नंबर पर हासिल करें जानकारी
सरकार ने एक टोल फ्री नंबर 1933 को जारी किया है। इसपर कॉल करके कोई भी जरूरी सलाह ली जा सकती है। इस नंबर पर कॉल करके रिहैब से जुड़ी जानकारी भी ली जा सकती है। अगर किसी के पास भी ड्रग्स से जुड़ी कोई जानकारी भी है तो भी इसे साझा किया जा सकता है।
जानकारी गोपनीय रखी जाएगी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ ड्रग्स से जुड़ी जानकारी साझा की जा सकती है। अहम बात है कि मानस पर साझा की गई जानकारी को गोपनीय रखा जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को ड्रग्स फ्री बनाने में जुटे सभी लोगों से, सभी परिवारों से, सभी संस्थाओं से मेरा आग्रह है कि मानस हेल्पलाइन नंबर का भरपूर प्रयोग करें।
अमित शाह ने किया लॉन्च
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में मानस (मादक पदार्थ निषेध सूचना केंद्र) पोर्टल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने टोल-फ्री नंबर 1933, एक वेब पोर्टल, एक मोबाइल ऐप और उमंग ऐप को लॉन्च किया था।












Click it and Unblock the Notifications