Railway: इतनी सारी पटरियां, फिर ट्रेन ड्राइवर को कैसे पता चलता है कि किस ट्रैक से जाना है?

Railway Home Signal: स्टेशन में प्रवेश करने के लिए या बाहर जाने के लिए लोको पायलट यह कैसे निर्णय करता है कि उसे ट्रेन को किस ट्रैक पर ले जाना है। अब रेलवे ने खुद इसके बार में जानकारी दी है। आप भी जानिए।

Train Home Signal

कई दफा आपलोग देखते होंगे कि ट्रेन जब किसी बड़े स्टेशन या छोटे स्टेशन से गुजरती है तो कभी वह धीमी गति से निकलती है तो वह कभी काफी रफ्तार में प्लेटफॉर्म को पार करती है। इतना ही नहीं कई बार बड़े जंक्शन जैसे दिल्ली, हावड़ा, चेन्नई जैसे बड़े जंक्शन पर जाने से पहले इतनी सारी पटरियां होती हैं लेकिन फिर भी ट्रेन ड्राइवर बिना कन्फ्यूज हुए गाड़ी को सही प्लेटफॉर्म पर लगा देता है। यह कैसे संभव हो पाता है? तो चलिए जानते हैं इसके पीछे कौन सा सिस्टम कैसे काम करता है?

'होम सिग्नल' के जरिए ड्राइवर का काम बन जाता है आसान
दरअसल, होम सिग्नल पर कुल चार रंग की लाइट मौजूद होती हैं। लाल, पीली, हरी और सफेद। बाकी तीन लाइट का काम आम ट्रैफिक लाइटों की तरह ही होता है। लेकिन रेलवे में इसका थोड़ा मतलब अलग हो जाता है। चलिए समझते हैं इन लाइट का मतलब।

सबसे महत्वपूर्ण 'सफेद लाइट'
सफेद लाइट इन तीन लाइटों से अलग तिरछी लगी होती है। इसे हमेशा पीले रंग की लाइट के साथ ही ऑन किया जाता है। यह लाइट उन स्टेशन पर ऑन की जाती है जहां कई प्लेटफॉर्म हों और ड्राइवर को यह बताना हो कि उसे किस लाइन से स्टेशन में प्रवेश करना है। पीली लाइट के साथ इसे ऑन करने का मुख्य उद्देश्य ट्रेन को धीरे-धीरे स्टेशन के अंदर लाना है। इस लाइट को रूट इंडिकेटर कहा जाता है। रेल मंत्रालय ने एक ट्वीट के जरिए खुद यह जानकारी दी है।

ग्रीन लाइट
ग्रीन लाइट का मतलब होता है कि ट्रेन मेन लाइन से बगैर गति को धीमा किए प्लेटफॉर्म पार कर सकती है। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर सवारियों को चेतावनी दी जाती है कि पटरी के आसपास के दूरी बना लें क्योंकि ट्रेन फुल स्पीड से पास करने वाली है।

रेड लाइट
रेड लाइट का मतलब ट्रेन को बिल्कुल रोक देना है प्लेटफॉर्म पर ले जाकर। किसी भी स्थिति में ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाना है। ड्राइवर को फिर से हरे सिग्नल का इंतजार करना पड़ता है प्लेटफॉर्म के अंदर प्रवेश करने के लिए।

Recommended Video

    Odisha Train Accident पर Supriya Shrinate के PM Modi से तीखे सवाल | Balasore Train | वनइंडिया हिंदी

    पीली लाइट
    पीली लाइट का मतलब होता है कि ड्राइवर को गाड़ी धीरे करते हुए प्लेटफॉर्म को पास करना है। किसी भी स्थिति में ट्रेन की गति नहीं बढ़ानी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+