माउथ फ्रेशनर खाते ही लोग करने लगे खून की उल्टी, गुरुग्राम होटल वाले ने ऐसा क्या खिला दिया था? सामने आया सच?
Gurugram Mouth Freshener Dry ice: गुरुग्राम के माउथफ्रेशनर वाले वायरल वीडियो ने सबको चौंका दिया है। गुरुग्राम के सेक्टर 90 के एक रेस्टोरेंट में एक ग्रुप को खाने के बाद माउथ फ्रेशनर दी गई थी, जिसको खाते ही पांच लोग खून की उल्टियां करने लगे, जी मिचलाने लगा और मुंह से लार आने लगे।
इस घटना ने सबको चौंका कर रख दिया है। घटना का वायरल वीडियो किसी हॉलीवुड की डरावनी फिल्म की तरह लग रहा है। 5 लोगों फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं, दो की हालत गंभीर है। मामले में एक वेटर पर आपराधिक साजिश रचने और जहर देकर नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

माउथ फ्रेशनर की जगह दिया गया ड्राई आइस
असल में पिछले शनिवार को तीन कपल जन्मदिन मनाने के लिए रेस्टोरेंट गए थे। जहां ये घटना हुई थी, जिसके बाद अब ये वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस और रेस्टोरेंट की ओर से कहा गया है कि, ग्राहकों को खाना खाने के बाद वेटर की ओर से माउथ फ्रेशनर खाने के लिए दी गई थी।
लेकिन अब पता चला है कि ये माउथ फ्रेशनर नहीं बल्कि ग्राहकों को ड्राई आइस दिया गया था। ड्राई आइस की वजह से ही पांचों लोगों को मुंह से खून की उल्टी होने लगी थी।
A terrible thing happened at a restaurant in #Gurugram. More than five people got sick and started vomiting blood after eating a mouth freshener. The incident took place at #LaForesttaCafe in Gurugram's Sector 90. Ankit Kumar and his friends went to the restaurant, had their… pic.twitter.com/1g7wJkGMXn
— Akassh Ashok Gupta (@peepoye_) March 5, 2024
असल में ग्रुप में 6 लोग थे लेकिन अंकित नाम के शख्स ने माउथ फ्रेशनर नहीं खाया था, जिसकी वजह से उसकी हालत ठीक है। आखिर में अंकित ही उन 5 लोगों को लेकर अस्पताल गया था। जिसके बाद उसके सारी बात गुरुग्राम पुलिस को बताई। आइए जानते हैं कि ड्राई आइस यानी सूखी बर्फ क्या होता है और इसका क्या प्रभाव होता है?
What is dry ice: ड्राई आइस क्या होता है?
- ड्राई आइस कार्बन डाई ऑक्साइड का ठोस रूप होता है। इसका इस्तेमाल कूलिंग एजेंट के रूप में किया जाता है। यह एकदम सूखी बर्फ की तरह होती है, इसको बनाने में पानी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता है।
- ड्राई आइस का आजकल मेडिकल से लेकर फूड इंडस्ट्री तक में इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर इसका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाए तो ये उपयोगी है लेकिन गलत इस्तेमाल जानलेवा हो सकती है।
- ड्राई आइस बहुत ज्यादा ठंडी होती है। घर में जमाने वाली बर्फ का तापमान माइनस 2-3 होता है लेकिन इसका तापमान माइनस 80 डिग्री तक होता है।
- यह आम बर्फ की तरह गीली नहीं होती है, ये बिल्कुल क्रिस्टल फॉर्म में होती है। ज्यादा तापमान में आने पर पिघलने की जगह धुआं बनकर उड़ जाती है।












Click it and Unblock the Notifications