आखिर क्या है डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, क्यों हो रहा इसका विरोध, क्या हैं इसके प्रावधान
केंद्र सरकार ने गुरुवार को डेटा प्रोटेक्शन बिल (Digital Personal Data Protection (DPDP) Bill, 2023) को लोकसभा में पेश किया। केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बिल को लोकसभा में पेश किया। ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर यह बिल क्या है, इस बिल से आम लोगों को क्या लाभ मिलेगा।
इन सवालों का जवाब हम आपके लिए इस लेख के जरिए लेकर आए हैं। हालांकि केंद्र की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस बिल के जरिए डेटा को सुरक्षित किया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष का आरोप है कि यह बिल लोगों के निजता के अधिकार का उल्लंघन करता है।

यह बिल मुख्य रूप से उन लोगों के लिए लेकर आया गया है जोकि लोगों के निजी डेटा को संभालते हैं और लोगों के अधिकारों को संरक्षित रखना इसका मुख्य उद्देश्य है। सीमा पार डेटा को शेयर करने को सीमित करने के उद्देश्य से भी इस बिल को लाया गया। जो कंपनियां डेटा का दुरुपयोग करती हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से भी इस बिल को सरकार लेकर आई है।
क्या है मुख्य उद्देश्य?
बिल को लाने के मुख्य उद्देश्य की बात करें तो डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड ऑफ इंडिया का गठन करना है, जिसके जरिए केंद्र सरकार डेटा को सुरक्षित कर सकती है। बोर्ड के सदस्य डेटा की सुरक्षा के लिए अहम कदम उठा सकते हैं।
क्या इससे सरकार को फायदा मिलेगा?
इस बिल में प्रस्तावित प्रावधान पर नजर डालें तो अगर अगर अच्छे उद्देश्य से कोई कदम उठाया गया है तो केंद्र सरकार, बोर्ड के चेयरमैन, बोर्ड के सदस्य या किसी भी कर्मचारी के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जा सकती है।
कंपनियों पर क्या असर होगा?
अगर किसी कंपनी ने यूजर का डेटा लिया है और उस डेटा की अब कंपनी को बिजनेस के तौर पर उसकी जरूरत नहीं है तो फिर कंपनियों को इस डेटा का इस्तेमाल बंद करना होगा और लोगों से उनकी जानकारी लेना भी बंद करना होगा।
अगर बच्चे के ऊपर किसी भी तरह का दुष्प्रभाव पड़ता है तो किसी भी कंपनी या संस्थान को यह अधिकार नहीं होगा कि वह व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल कर सके। राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले को देखते हुए सरकार को डेटा हासिल करने का अधिकार होगा।
कितना जुर्माना होगा?
इस बिल के तहत अगर नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो भारी जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। नियम का उल्लंघन करने पर अधिकतम 250 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है जबकि न्यूनतम 50 करोड़ रुपए का जुर्माना लग सकता है।
क्या है बड़ी चिंता?
इस बिल का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि सरकार, बोर्ड और इसके सदस्यों को इन नियमों के दायरे से बाहर करना गलत है। यह सूचना के अधिकार में संशोधन है। यह बिल निजता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है ,इसके जरिए सरकार लोगों को नजर रख सकती है।
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications