इन मुकदमों में योगी आदित्यनाथ का क्या होगा?
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ कौन-कौन से मुकदमे चल रहे हैं?
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ख़िलाफ़ लगे मामलों की सीबीआई जांच से जुड़ी याचिका पर फ़ैसला सुरक्षित रख लिया है.
उन पर साल 2008 से ही हेट स्पीच, हिंसा के लिए उकसाने और दो समुदायों के बीच नफ़रत फैलाने के कई मुक़दमे चल रहे हैं.
योगी आदित्यनाथ के बारे में क्या सोचते हैं गोरखपुर के मुसलमान ?
बीजेपी को कबूल करने के सवाल पर मुसलमान
मोहसिन रज़ा: यूपी की सियासी पिच का इकलौता मुसलमान मंत्री
एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिफ़ॉर्म्स ने अपनी रिपोर्ट में योगी पर तीन गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है.
योगी आदित्यनाथ ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव का पर्चा भरते समय जमा किए गए हलफ़नामे में चार आपराधिक मामलों की जानकारी दी थी.
मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ पहला मामला साल 1999 में पंचरुखिया कांड में महराजगंज कोतवाली में दर्ज किया गया था.
पंचरुखिया महराजगंज ज़िले में भिटौली कस्बे के पास एक गांव है जहां क़ब्रिस्तान और तालाब की ज़मीन को लेकर हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच विवाद था.
आदित्यनाथ ने आरोप लगाया था कि तलत अज़ीज़ और दूसरे लोगों ने उनकी हत्या की नीयत से गोली चलाई थी.
कल्याण सिंह सरकार ने इस घटना की जांच तुरंत सीबीसीआई को सौंप दी. सीबीसीआईडी ने 16 महीने बाद 27 जून 2000 को फ़ाइनल रिपोर्ट अदालत में दाखिल की.
जांच में पता नहीं चल पाया कि गोली किधर से चलाई गई थी. तलत अज़ीज़ का आरोप है कि सीबीसीआईडी ने इस घटना की पूरी तरह से लीपापोती कर दी.
इस मामले की अगली सुनवाई 28 मार्च को होनी है.
योगी के ख़िलाफ़ दूसरा मामला साल 2007 में दर्ज हुआ था.
इस मामले में गोरखपुर में मुहर्रम के रवायती जुलूस में शामिल कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था.
इसमें देशी कट्टे से चली गोली. मुशीर और शानू को गोली लगी थी. इसके बाद राजकुमार अग्रहरि नाम के लड़के को बुरी तरह पीटा गया. बाद में उसकी मौत हो गई.
हिन्दू युवा वाहिनी ने आरोप लगाया कि मुसलमानों ने राजकुमार अग्रहरि की पीट-पीट कर हत्या कर दी.
इस घटना को लेकर अगले दिन इस्माइलपुर मुहल्ले में बवाल हुआ और वहां एक मज़ार में आगजनी की घटना हुई. इसके बाद पथराव व हवाई फ़ायरिंग की घटना हुई.
राजकुमार अग्रहरि को न्याय दिलाने के लिए योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक सभा की. इस दौरान अल्पसंख्यकों की पांच दुकानों में आग लगा दी गई थी.
अगले दिन योगी हिन्दू चेतना रैली को सम्बोधित करने कुशीनगर गए और वहां से लौटते समय गोरखपुर में उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया. उनकी गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ पूर्वांचल के 10 जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए, अल्पसंख्यकों और उनकी दुकानों पर हमले किेए गए थे.
हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष 2008 में मुक़दमा दर्ज हुआ. राज्य सरकार ने मामला सीबीसीआईडी को सौंप दिया.
सीबीसीआईडी ने जांच पूरी कर फ़ाइनल रिपोर्ट तैयार की और उसे सरकार को भेज दिया.
इस याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई और अदालत ने फ़ैसला सुरक्षित रखा है.
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications