टूर गाइड ने बताया, ताज महल को देखते ही यह था डोनाल्‍ड और मेलानिया ट्रंप का पहला रिएक्‍शन

नई दिल्‍ली। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप जो सोमवार को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं, अहमदाबाद के बाद उत्‍तर प्रदेश के आगरा पहुंचे थे। यहां पर ट्रंप ने सपरिवार मोहब्‍बत की निशानी और दुनिया के अजूबों में शुमार ताज महल का दीदार किया। फर्स्‍ट लेडी मेलानिया के अलावा उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरार्ड कश्‍नर भी ताज महल गए थे। ट्रंप फैमिली के साथ गाइड नितिन कुमार थे और नितिन ने राष्‍ट्रपति को इस एतिहासिक इमारत से जुड़ी हर बारीक जानकारी से अवगत कराया। इसे देखने के बाद राष्‍ट्रपति और फर्स्‍ट लेडी की प्रतिक्रिया भी खास थी।

ताज महल को बताया इनक्रेडिबल

ताज महल को बताया इनक्रेडिबल

टूर गाइड नितिन ने बताया है कि ताज महल को देखने के बाद ट्रंप दंपति ने कहा, 'इनक्रेडिबल' यानी अविश्‍वसनीय। नितिन ने बताया है कि राष्‍ट्रपति और पत्‍नी मेलानिया वादा करके गए हैं कि वह इस आश्‍चर्यजनक इमारत को देखने फिर से आएंगे। नितिन ने बताया कि उन्‍होंने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और फर्स्‍ट लेडी मेलानिया को एक-एक चीज के बारे में बताया। ताज महल के बारे में जानकारी लेने के बाद उनके मुंह से पहला शब्‍द निकला, 'इनक्रेडिबल'। दोनों ने नितिन की बातों को काफी ध्‍यान से सुना और उनसे कुछ सवाल भी किए। एक बार तो दोनों ने अकेले ही ताज महल का दीदार किया।

ट्रंप को बताया क्‍यों बना था ताज महल

ट्रंप को बताया क्‍यों बना था ताज महल

ट्रंप ने ताज महल की विजिटर्स बुक में लिखा है, 'ताज महल अचंभित करने वाला है। यह भारतीय संस्‍कृति की विविधतापूर्ण और समृद्ध खूबसूरती का परिचायक है। थैंक्‍यू इंडिया।' ट्रंप की बेटी इवांका जो कि राष्‍ट्रपति की सीनियर एडवाइजर हैं उन्‍होंने अपने पति जेरार्ड कश्‍नर के साथ इसका दीदार किया है। इवांका ने सफेद और लाल रंग की ड्रेस पहनी थी। आगरा के ही रहने वाले नितिन कुमार ने बताया कि उन्‍होंने ट्रंप दंपति को ताज महल के निर्माण के कहानी के बारे में बताया। साथ ही यह भी बताया कि इसे क्‍यों बनवाया गया था।

ताज महल देखने वाले तीसरे राष्‍ट्रपति ट्रंप

ताज महल देखने वाले तीसरे राष्‍ट्रपति ट्रंप

नितिन की मानें तो राष्‍ट्रपति ट्रंप, शाहजहां और उनकी पत्‍नी मुमताज की लव स्‍टोरी को जानकर काफी इमोशनल हो गए थे। नितिन के मुताबिक उन्‍होंने ट्रंप को यह भी बताया कि कैसे उनके बेटे औरंगजेब ने उन्‍हें बंदी बना लिया और फिर जब शाहजहां की मौत हुई थी तो उन्‍हें मुमताज की कब्र के करीब ही ताज महल में दफनाया गया था। डोनाल्‍ड और मेलानिया ट्रंप इसके इतिहास और गुंबद पर हुई कलाकारी से काफी प्रभावित दिखे। ट्रंप से पहले ड्वाइट डेविड आइजनहावर ने सन् 1959 में और उनके बाद साल 2000 में तत्‍कालीन राष्‍ट्रपति बिल क्लिंटन ने ताज महल का दीदार किया था।

मेलानिया ने ली मड पैक की जानकारी

मेलानिया ने ली मड पैक की जानकारी

मेलानिया ट्रंप ने नितिन से मड पैक ट्रीटमेंट के बारे में जानकारी ली और पूरी प्रक्रिया को जानकर वह आश्‍चर्यचकित नजर आईं। ताजमहल का निर्माण कार्य मुमताज की मौत के बाद सन् 1631 में शुरू हुआ था। इसके पूरा होने में करीब 20 साल का समय लगा था। ताज महल कॉम्‍प्‍लेक्‍स के करीब रहने वाले मोहम्‍मद जफर के मुताबिक टूर गाइड नितिन कई लोगों को ताज महल घूमा चुके हैं। उन्‍हें ही इस बार इस वीवीआईपी विजिट के लिए चुना गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+