Chandrayaan-3 ने अब तक चांद पर क्या-क्या हासिल किया, इंसानी बस्ती बस पाएंगी?
Chandrayaan-3 Discovery: चांद की सतह पर चंद्रयान-3 का मिशन करीब-करीब पूरा हो गया है। ऐसे में प्रज्ञान रोवर को स्लीप मोड में डाल दिया गया। अगले सूर्योदय तक वो पार्किंग में शांत खड़ा रहेगा। उसने पिछले 10 दिनों में चांद की सतह पर काफी रिसर्च की। साथ ही कई चौंकाने वाली बातें सामने लाईं।
वैज्ञानिकों के मुताबिक चांद की सतह पर सल्फर, एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम की मौजूदगी है। इसकी जानकारी प्रज्ञान रोवर ने सबूतों के साथ दी। इसके अलावा वहां पर प्लाज्मा की खोज हुई, हालांकि वो कम घना है।

चांद पर हमेशा उल्कापिंडों की बारिश होती रहती है। साथ ही वहां की सतह पर भूकंप आते रहते हैं। इसके बारे में भी चंद्रयान ने जानकारी जुटाई। प्रज्ञान के पेलोड ने 26 अगस्त को वहां पर एक झटका रिकॉर्ड किया था। उसकी जानकारी उसने इसरो के कमांड सेंटर को भेजी।
ये है सबसे अहम खोज?
अगर किसी ग्रह पर इंसानों को रहना है, तो वहां का तापमान सामान्य होना चाहिए। अभी तक चांद के दक्षिणी ध्रुव का सटीक तापमान इंसानों को नहीं पता था। प्रज्ञान ने इसको लेकर भी डेटा भेजा है। उसके रिसर्च वाले दिन चांद की सतह पर करीब 50 डिग्री सेल्सियस तापमान था।
प्रज्ञान ने सतह के 8 सेमी नीचे तक रिसर्च की, जिस पर पता चला कि वहां का तापमान न्यून से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे था। चंद्रयान-3 ने इस बात का सबूत दिया है कि चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी एक सुपर-इंसुलेटर है।
रहने लायक है चांद?
प्रज्ञान के डेटा से पता चलता है कि चंद्रमा पहले की तुलना में अधिक रहने योग्य है। वहां पर कोई वायुमंडल नहीं है, ऐसे में उसकी सतह सीधे सूर्य के संपर्क में है। वहां दिन का तापमान 123 डिग्री सेल्सियस हो जाता है, जबकि रात के वक्त तापमान माइन 233 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है।
वहीं वहां पर इंसानी बस्तियां बनाने के लिए भारी मात्रा में इन्सुलेशन की आवश्यकता होगी, लेकिन प्रज्ञान ने जो डेटा भेजा है, उससे लगा रहा कि ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। बस्तियां बनाने और ऑक्सीजन उत्पादन के लिए वहां पर जरूरी चीजें मिल जाएंगी।
100 मीटर की यात्रा पूरी की
वहीं विक्रम लैंडर 23 अगस्त को लैंड हुआ था। प्रज्ञान रोवर ने उससे 100 मीटर की दूरी तक यात्रा कर ली है। वो अपनी जगह पर पार्क है। उम्मीद जताई जा रही कि जब 22 सितंबर को फिर से सूर्योदय होगा, तो उसके उपकरण एक्टिव हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications