मराठवाड़ा को पानी के अलावा फडणवीस ने क्या-क्या दिया
मुंबई। पानी की भारी किल्लत को देखते हुए सूखा प्रभावित मराठवाड़ा क्षेत्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पानी का सौगात दिया है। फडणवीस के आदेश के बाद अधिकारियों ने औरंगाबाद औद्योगिक इकाइयों से पानी में 10 फीसदी और शराब बनाने वाली कंपनियों से पानी में 20 फीसदी कटौती करने का फैसला लिया है।
पाइप से बियर सप्लाई की जा सकती है, तो पानी के लिये ट्रेन क्यों?

आपको बता दें कि सरकार के इस फैसले से कुछ ही समय पहले शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने जलापूर्ति रोकने की मांग की थी। औरंगाबाद के डीएम ने कहा कि हमने पानी की कमी के मद्दनेजर कटौती करने की घोषणा की है।
मराठवाड़ा को और क्या-क्या मिला
- महाराष्ट्र सरकार ने शिवाजी महाराज स्मारक समिति के साथ मिलकर सामूहिक विवाह का अयोजन कराया।
- किसानों के लिए 10 हजार करोड़ का सहायता पैकेज।
- रेल मंत्री से बात कर लातूर के लिए पानी भरी ट्रेन।
- एससी और एसटी जाति के नवविवाहितों को 25000 रुपये।
शिवसेना ने लगाया था आरोप
महाराष्ट्र में जारी सूखे की भयंकर समस्या को लेकर शिवसेना ने फडणवीस सरकार को निशाने पर लिया। पार्टी के मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में शिवसेना ने कहा था कि सरकार बीयर फैक्ट्रियों को दिए जाने वाला पानी सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को क्यों नहीं दे रही है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार का ध्यान सूखे की समस्या पर नहीं बल्कि बियर की फैक्ट्री पर है।












Click it and Unblock the Notifications