इवेन ऑड को सफल बनाने वाले दिल्ली के लोगों से इंडियन एयरफोर्स की एक अपील
नई दिल्ली। दिल्ली के नागरिकों जिन्होंने अभी कुछ दिनों पहले सीएम अरविंद केजरीवाल के ऑड इवेन फॉर्मूले को सफल बनाया है, उनसे इंडियन एयरफोर्स ने भी एक अपील की है।

26 जनवरी को देश के 67वें गणतंत्र दिवस के मौके पर आसमान में फ्लाई पास्ट के जरिए करतब दिखाने के मकसद से इंडियन एयरफोर्स भी जीन जान से जुटी हुई है।
इस मौके के लिए जहां एयरफोर्स के जाबांज पायलट प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं तो वहीं कुछ वजहों से इन्हें दिक्कतें भी आ रही हैं। उनकी दिक्कतों और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए इंडियन एयरफोर्स ने दिल्ली के नागरिकों से एक अपील की है।
एयर फोर्स ने 60 से 500 मीटर की ऊंचाई पर फ्लाई पास्ट किए जाने तथा पक्षियों द्वारा उत्पन्न की जाने वाली उड़ान सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए एक अनुरोध किया है।
इसके तहत दिल्ली और आसपास क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे 26 जनवरी तक अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखें तथा खाद्य सामग्री, कचरा, मृत पशु तथा कंकाल खुले में ना डालें।
एयर फोर्स की ओर से कहा गया है कि जिम्मेदार नागरिकों खुले में पाए गए कंकाल के बारे में अपने पास की एयरफोर्स यूनिट और पुलिस थाने को सूचना दे। फ्लाई पास्ट के मार्ग में आने वाले असुरक्षित क्षेत्रों में पालम, नजफगढ़ नाला, तिहाड़ जेल, युद्ध सामधि क्षेत्र तथा राष्ट्रपति भवन के आसपास के इलाके शामिल हैं।
एयरफोर्स के मुताबिक पक्षियां कम ऊंचाई पर विमानों की उड़ान में जोखिम पैदा करती हैं। खुले में खाद्य सामग्री फेंके जाने से उन पर पक्षी मंडराते हैं। एयरफोर्स सुरक्षित फ्लाई पास्ट सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली तथा आसपास के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे खुले में खाद्य सामग्री तथा कचरा न डालें।












Click it and Unblock the Notifications