भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी से कांग्रेस शुरू करेगी 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान'

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी बूथ और जिला स्तर पर शुरू करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान।

congress

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra के बाद Congress एक और बड़े अभियान की करेगी शुरुआत | वनइंडिया हिंदी *News

    Hath Se Hath Jodo Abhiyan: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का राहुल गांधी नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत से होते हुए अब मध्य प्रदेश पहुंच गई है। भारत जोड़ो यात्रा के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस का अगला कदम क्या होगा इसकी रणनीति बनाने में कांग्रेस पार्टी जुट गई है। पार्टी अधिवेशन अगले साल फरवरी माह में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा। कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया कि पार्टी का अधिवेशन अगले साल फरवरी माह में होगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल फरवरी माह में होने वाली बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष पद के निर्वाचन पर मुहर लगेगी। इसके बाद नई कार्य समिति का गठन होगा। पहली बार मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में संचालन समिति की बैठक हुई है। बैठक में खड़गे के अलावा सोनिया गांधी, पी चिदंबरम, केसी वेणुगोपाल सहित कई नेता शामिल हुए थे। वहीं राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में हैं इस वजह से वह इसमे हिस्सा नहीं ले सके।

    शनिवार को बैठक के बाद जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस संचालन समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य यह तय करना था कि अगला अधिवेशन कब होगा और कहां होगा। वहीं केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमने बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला लिया है, 26 जनवरी से हम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह अभियान दो महीने तक चलेगा। इसमे बूथ स्तर पर पद यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान पार्टी राहुल गांधी को पत्र सौंपेगी, पीएम मोदी के खिलाफ चार्जशीट देगी।हम इस दौरान युवाओं से जुड़ने की कोशिश करेंगे।

    समिति की बैठक में जयराम रमेश ने कहा कि इस दौरान हमारा मुख्य ध्यान युवाओं पर रहेगा। अब भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में पहुंच रही है अभी तक 2500 किलोमीटर का सफर सात राज्यों में तय किया जा चुका है। अभी इस सफर में 1100 किलोमीटर का सफर बाकी है। कांग्रेस पार्टी यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक देश की सबसे पुरानी पार्टी को लोगों के साथ जोड़ने है। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से 2024 में सत्ता में वापसी की उम्मीद लगा रही है।

    जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद पार्टी का अगल कदम क्या होगा इसपर चर्चा की गई। हाथ से हाथ जोड़ो खास कार्यक्रम है, जिसकी योजना बनाई गई है। यह अभियान बूथ स्तर पर, जिला स्तर पर होगी। इस दौरान राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की उपलब्धियों को बताएंगे। बैठक में खड़गे ने कहा कि पार्टी में शीर्ष से अंत तक लोगों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+