500-1000 रुपये के नोटों पर बैन से मोदी सरकार को ऐसे मिला बड़ा फायदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के साथ यह भी बताया कि 72 घंटों तक पुराने नोट रेलवे स्टेशन और सरकारी अस्पताल जैसी जगहों पर लिए जाएंगे।
नई दिल्ली। टिकट बुकिंग में लंबी दूरी के लिहाज से वेस्टर्न रेलवे कमाई के नए आयाम पर पहुंच गया है। बुधवार को रोजाना के मुकाबले ऐसे टिकट पर 100 फीसदी बढ़त देखने को मिली। केंद्र सरकार की ओर से 500 और 1000 के नोटों पर पाबंदी लगाए जाने के बाद यह देखने को मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के साथ यह भी बताया कि 72 घंटों तक पुराने नोट रेलवे स्टेशन और सरकारी अस्पताल जैसी जगहों पर लिए जाएंगे। इस फैसले के बाद टिकटों की बिक्री में खासा इजाफा देखने को मिला। मंगलवार को जहां रेलवे ने सुबह आठ बजे से दोपहर 2 बजे के बीच कुल 85.99 लाख रुपये के टिकट बेचे थे, जबकि बुधवार को इसी समय में 1.79 करोड़ रुपय के टिकट बेचे गए।
108 फीसदी की बढ़त देखने को मिली
नोट बैन किए जाने के फैसले से टिकटों की बिक्री में 108 फीसदी बढ़ोतरी देखने को मिली। ऑनलाइन टिकट बुकिंग में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच टिकट काउंटर पर यह आंकड़े वाकई हैरान करने वाले रहे। आम तौर पर 55 फीसदी टिकट आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक किए जाते हैं जबकि 45 फीसदी टिकट काउंटर से कैश देकर लिए जाते हैं।
...तो जा सकता है आपका पैसा
रेलवे के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'यह कहना अभी मुश्किल है कि लोग 500 और 1000 के नोटों से मुक्ति पाने के लिए ही टिकट बुक करा रहे हैं। लेकिन अगर ऐसा है तो लोगों को टिकट बुक के लिए लाइन लगाने के बजाय बैंक में जाकर नोट बदल लेने चाहिए। क्योंकि सिर्फ नोट बदलने के लिए टिकट बुक करना और उसे कैंसिल करना उनको महंगा साबित हो सकता है और इसमें पैसे जाने का भी डर है।'












Click it and Unblock the Notifications