West Bengal Voter List: SIR फॉर्म भरने में दिक्कत? नहीं मिल रही 2003 की वोटर लिस्ट? ऐसे करे मिनटों में डाउनलोड

West Bengal Voter List 2003 Download: पश्चिम बंगाल में चल रही SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की प्रक्रिया लोगों के लिए मुश्किल बनती जा रही है। 4 नवंबर से शुरू हुई यह प्रक्रिया 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही है और बंगाल में इसे बढ़ाकर 11 दिसंबर तक कर दिया गया है।

सबसे बड़ी समस्या यह है कि SIR फॉर्म भरने के लिए 2003 की वोटर लिस्ट चाहिए होती है, जिसमें या तो आपका नाम होना चाहिए या आपके माता-पिता का। ये जानकारी नई वोटर लिस्ट में आपका नाम बनाए रखने के लिए जरूरी है। बहुत से लोगों को यह पुरानी लिस्ट मिल नहीं रही, लेकिन अच्छी खबर यह है कि आप इसे ऑनलाइन घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें पूरी प्रक्रिया।

West Bengal Voter List 2003 Download

2003 की वोटर लिस्ट क्यों जरूरी है?

SIR के दौरान चुनाव आयोग वोटरों की पहचान और पुराने रिकॉर्ड की जांच करता है। अगर 2003 की वोटर लिस्ट में आप या आपके परिवार का नाम है तो आपको नई वोटर लिस्ट में बनाए रखना आसान होता है। इसलिए इस लिस्ट को चेक करना जरूरी है।

🔹 2003 की वोटर लिस्ट ऑनलाइन ऐसे करें डाउनलोड? (How to Download West Bengal Voter List 2003)

अगर आपके पास यह लिस्ट नहीं है तो चिंता की बात नहीं है। प्रक्रिया बेहद आसान है।

  • वेबसाइट खोलें - voters.eci.gov.in
  • ऊपर दिए गए Services सेक्शन में जाएं।
  • Search your name in Last SIR विकल्प चुनें।
  • आपको दो तरीके मिलेंगे -
  • अपना राज्य चुनकर लिस्ट ढूंढना, या नाम डालकर खोज करना

🔶 अगर आप State (राज्य) वाला ऑप्शन चुनते हैं, तो आगे यह करें-

  • जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें।
  • Final Roll पर क्लिक करें।
  • कैप्चा भरें।
  • PDF डाउनलोड हो जाएगी।
  • फाइल खोलकर दूसरा पेज देखें और नाम ढूंढें।

🔶 नाम से खोजने का तरीका

  • अगर आप अपने या माता-पिता के नाम से लिस्ट ढूंढना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस अपनाएं-
  • राज्य, जिला और विधानसभा चुनें।
  • 2002-2003 में अपना पूरा नाम लिखें।
  • पिता/माता/पति का पूरा नाम भरें।
  • रिश्ता चुनें।
  • 2002-2003 की अनुमानित उम्र डालें।
  • कैप्चा भरें।
  • स्क्रीन पर आपकी जानकारी आ जाएगी।

🔶 2025 की वोटर लिस्ट ऐसे चेक करें

अगर आप नई यानी 2025 की वोटर लिस्ट देखना चाहते हैं, तो प्रक्रिया भी आसान है-

  • voters.eci.gov.in पर जाएं।
  • E-Roll PDF वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • राज्य, जिला और विधानसभा चुनें।
  • Final Roll डाउनलोड करें और नाम खोजें।

🔹क्या है SIR प्रक्रिया?

यह अभियान 2025 की वोटर लिस्ट को पूरी तरह अपडेट करने के लिए चलाया जा रहा है। इसमें नए 18+ युवा वोटर्स जोड़े जा रहे हैं। जिनकी मौत हो चुकी है या जो अन्य जगह शिफ्ट हो चुके हैं, उनके नाम हटाए जा रहे हैं। गलत नाम, पता या उम्र सही की जा रही है। अगर ड्राफ्ट लिस्ट में आपका नाम गलत है या नहीं है तो आप SIR फॉर्म भरकर यह सुधार करवा सकते हैं।

🔹BLO आपकी मदद करेगा

अगर 2003 की वोटर लिस्ट नहीं मिल रही या ऑनलाइन डाउनलोड नहीं हो पा रही है, तो अपने बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करें। वे घर-घर जाकर फॉर्म भरवा रहे हैं। ध्यान रखें-SIR फॉर्म न भरने पर आपका नाम वोटर लिस्ट से हट सकता है, इसलिए परिवार वालों को भी यह जानकारी जरूर दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+