मां के साथ खड़ी बच्ची के साथ अधेड़ ने की गंदी हरकत, सोशल मीडिया पर Video वायरल

कोलकाता। देश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। खासकर छोटी बच्चियां, जो लोगों की गंदी नजरों को समझ तक नहीं पाती, उसके साथ बीमार मानसिकता वाले लोग गंदी हरकत को अंजाम देकर अपनी विकृत मानसिकता का परिचय देते हैं। पश्चिम बंगाल में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां भीड़भाड़ वाली जगह पर अधेड़ शख्स ने बच्ची के साथ गंदी हरकत की। शख्स की इस हरकत को किसी ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर दिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों से आरोपी शख्स तक पहुंचने में मदद मांगी।

नाबालिग के साथ गंदी हरकत

नाबालिग के साथ गंदी हरकत

पश्चिम बंगाल के चिनसुराह में अपनी मां के साथ मेला देखने गई बच्ची के साथ अधेड़ ने गंदी हरकत की। शख्स की उम्र 50 साल के करीब लग रही है। बच्ची अपनी मां के साथ खड़ी होकर मेले में एक झूले के पास खड़ी है। वहीं वो शख्स बच्ची के पीछे खड़ा है। आसपास नजर घुमाने के बाद शख्स ने बच्ची के साथ गंदी हरकत करनी शुरू कर दी। शख्स ने बच्ची को पीछे से गंदे ढंग से छूने की कोशिश कर रहा है।

 सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शख्स थोड़ी देर तक अपनी गंदी हरकत को अंजाम देता रहा। पहले तो बच्ची समझी नहीं, लेरिन जैसे ही उसे अहसास हुआ उसने अपनी मां को इस बारे में बताया और फिर उसकी मां ने उसे उस जगह से हटा दिया और खुद वहां खड़ी हो गई। शख्स समझ गया कि उसकी गंदी हरकत के बारे में बच्ची समझ चुकी है। वहां मौजूद शख्स ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर तमाम प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।

 आरोपी तक पहुंचने की कोशिश

आरोपी तक पहुंचने की कोशिश

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के पीछे लोगों ने दलील दी है कि लोग इस आरोपी शख्स को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पुलिस की मदद कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+