पश्चिम बंगाल: TMC ऑफिस पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, 2 कार्यकर्ताओं की मौत, हिरासत में लिए गए 6 लोग
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दक्षिण दिनाजपुर में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के ऑफिस पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया जिसमें कई टीएमसी के कार्यकर्ता घायल हो गए हैं जिबकी इस हमले में दो कार्यकार्ताओं की मौत भी हो गई। जिले के एसपी देवर्षि दत्ता ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी देवर्षि दत्ता के मुताबिक हमले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

इसी दौरान पूर्व वर्धमान में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की भी खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व वर्धमान में मंगलवार देर रात बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प हुई। इस घटना में बीजेपी के दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं जबकि टीएमसी के कार्यकर्ताओं की भी चोटें आई हैं। राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच किस बात को लेकर झड़प हुई अभी इसकी जानकारी नहीं है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है। बता दें कि इससे पहले भी बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प की कई घटनाएं सामने आई हैं।
यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने पर भाजपा अध्यक्ष ने कसा तंज, कहा-'हार भांप गई हैं सीएम'
BJP कार्यकर्तओं पर फेंके गए पत्थर
गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर कई बार बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं का एक-दूसरे से सामना हो रहा है। सोमवार को भी कोलकाता में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब बीजेपी की एक रैली पर पत्थरबाजी हो गई और इसका आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगा। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें देखा गया कि बीजेपी की एक रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं पर कुछ लोग पथराव कर रहे हैं। पथराव करने वाले लोगों के हाथों में टीएमसी का झंडा है।
Recommended Video
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications