पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी के खास रहे शुभेंदु अधिकारी ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा

नई दिल्ली: बंगाल में एक बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है। जहां कई दिनों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नाराज चल रहे राज्य के ट्रांसपोर्ट मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे एक दिन पहले अधिकारी ने हुगली नदी आयुक्त पद से इस्तीफा दिया था। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो टीएमसी भी छोड़ सकते हैं। अगले साल बंगाल में विधानसभा के चुनाव हैं, ऐसे में शुभेंदु का बागी होना टीएमसी को महंगा पड़ सकता है।

Transport Minister

Recommended Video

    West Bengal : Mamta Banerjee को झटका,Suvendu Adhikari ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा | वनइंडिया हिंदी

    अपने इस्तीफे में शुभेंदु ने वजह नहीं लिखी है। उन्होंने लिखा कि आदरणीय मुख्यमंत्री जी, मैं अपने मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं, कृपया इसे स्वीकार करें। इसके अलावा मैंने इस पत्र की कॉपी राज्यपाल को भी मेल कर दी है। आपने जनता की सेवा के लिए जो मौका मुझे दिया, उसके लिए आपका धन्यवाद। हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार हुआ या नहीं इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी बंगाल सरकार की ओर से नहीं दी गई है।

    इस्तीफे से क्या पड़ेगा फर्क?
    शुभेंदु अधिकारी पूर्वी मिदनापुर जिले के एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से हैं। शुभेंदु के पिता शिशिर अधिकारी और भाई दिब्येंदु अधिकारी भी लोकसभा सांसद हैं। अगले साल बंगाल में विधानसभा के चुनाव हैं। शुभेंदु को नंदीग्राम आंदोलन का सूत्रधार माना जाता है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक उनके प्रभाव में कम से कम 65 विधानसभा सीटें हैं। ऐसे में ममता सरकार को विधानसभा चुनाव में झटका लगना तय है। वहीं दूसरी ओर शुभेंदु के इस्तीफे के बाद बीजेपी भी उन्हें लुभाने में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक शुभेंदु ने अपने आगे के राजनीतिक पत्ते नहीं खोले हैं।

    किस बात से है नाराजगी?
    राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी से नाराज चल रहे थे। इसके अलावा जब प्रशांत किशोर ने बंगाल में संगठनात्मक बदलाव किया, तो उससे नाराजगी और बढ़ गई। शुभेंदु चाहते थे कि टीएमसी उनके प्रभाव वाली 65 सीटों पर उनके पसंद के उम्मीदवार को उतारे लेकिन बात नहीं बनी। इस बीच खबर आई थी कि प्रशांत किशोर ने खुद उनसे मुलाकात की थी। शुभेंदु से पहले कूचबिहार के टीएमसी विधायक मिहिर गोस्वामी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उनके जल्द बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+