West Bengal: टीएमसी के वार्ड प्रेसिडेंट की बीती रात गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के दमदम निकाय के वार्ड नंबर 6 में टीएमसी के अध्यक्ष निर्मल कुंडू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार निमता पुलिस स्टेशन थाना क्षेत्र में निर्मल कुंडू को बीती रात गोली मार दी गई है। तीन बाइक सवारों ने निर्मल कुंडू को रात में गोली मारी जिसके बाद उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद यहां का माहौल काफी तनावग्रस्त हो गया है। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल को बढ़ा दिया गया है। निर्मल कुंडू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि पिछले कुछ समय से पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी के बीच काफी तनातनी चल रही है।

murder

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी के बीच लगातार माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, दोनों ही दलों के बीच तनाव के बीच कई बार हिंसक झड़प भी हो चुकी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर लगातार हमलावर हैं। वहीं बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजगवर्गीय ने कहा कि बंगाल में चुनाव खत्म हो चुके हैं, लेकिन फिर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले बंद नहीं हुए। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि ममता बनर्जी की ज़मीन खिसक रही है, जिसकी वजह से उनका मेंटल लेवल गड़बड़ा गया है, उन्हें ट्रीटमेंट की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+