West Bengal: अमित शाह के दौरे से पहले ममता बनर्जी को एक और झटका, अब इस नेता ने दिया इस्तीफा

West Bengal: अमित शाह के दौरे से पहले ममता बनर्जी को एक और झटका, अब इस नेता ने दिया इस्तीफा

West Bengal: TMC leader Kabirul Islam resign: सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को दो दिन में एक के बाद एक झटके लगे हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार (18 दिसंबर) को TMC नेता कबीर उल इस्लाम ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। इसस पहले शुक्रवार को तृणमूल विधायक शीलभद्र दत्ता ने TMC से इस्तीफा दिया था। शीलभद्र दत्ता 24 परगना जिले के बैरकपुर के विधायक थे। वहीं गुरुवार को शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) और जितेंद्र तिवारी (Jitendra Tiwari)ने TMC से इस्तीफा दिया था।

Mamata Banerjee

Recommended Video

    Amit Shah के West Bengal के दौरे को लेकर CRPF अलर्ट,बंगाल पुलिस को लिखी चिट्ठी | वनइंडिया हिंदी

    हालांकि फिलहाल कबीर उल इस्लाम के पद से इस्तीफा देने की वजह सामने नहीं है। बाकी शुभेंदु अधिकारी, जितेंद्र तिवारी और शीलभद्र दत्ता ने TMC के काम करने के तरीकों पर सवाल उठाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया है।

    2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को 90 सीटों का खतरा

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ जितेंद्र तिवारी और शीलभद्र दत्ता भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसको लेकर कोई अधिकारी पुष्टी नहीं हुई है।

    शुभेंदु अधिकारी पूर्वी मेदिनीपुर जिले में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से हैं। माना जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे से आने वाले 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को 90 सीटों का खतरा हो सकता है। शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी के करीबी माने जाते थे।

    अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी BJP में हो सकते हैं शमिल

    अमित शाह 19 दिसंबर यानी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे। सबसे पहले वो पश्चिम मिदनापुर का मेदिनीपुर शहर जाएंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि यहीं अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी बीजेपी में शामिल होंगे। 2021 में पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 को लेकर बीजेपी ने दावा किया है कि इस बार ममता बनर्जी की सरकार गिरने वाली है। बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने दावा किया है कि इस बार वो पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने जा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+