सुवेंदु अधिकारी और पार्टी के अन्य सदस्यों के इस्तीफे के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बोली ये बात
सुवेंदु अधिकारी और पार्टी के अन्य सदस्यों के इस्तीफे के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न, बोली ये बात
West Bengal: पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता ताबड़तोड़ इस्तीफें दे रहे हैं। वहीं कई ममता बनर्जी की टीएमसी के बागी नेताओं ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्वा बर्दवान से टीएमसी सांसद सुनील मोंडल और पूर्व सांसद दसरथ टिर्की उन लोगों में शामिल हैं, जो पश्चिम मेदिनीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे। वहींपश्चिम बंगाल के कामराती में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता सुवेंदु अधिकारी और पार्टी के अन्य सदस्यों के इस्तीफे के बाद शनिवार को जमकर जश्न मनाया।

टीएमसी कार्यकर्ता बकायदा बैंड बाजेके साथ गाडि़यों पर और पैदल मार्च निकलते हुए गानों पर नाचते गाते हुए पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं के लिए जश्न मनाया। टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने कहा है कि आज का दिन हमारे लिए पार्टी वाला होगा, क्योंकि आज हम वायरस (सुवेंदु अधिकारी) से मुक्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे सुनने में आया है कि सुवेंदु कह रहे हैं कि टीएमसी ने पिछले 10 सालों में कुछ नहीं किया, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अगर ऐसा था तो वो 10 साल से पार्टी में क्या कर रहे थे? तब चुप क्यों थे? यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। टीएमसी वर्कर्स के लिए तो आज शाम पार्टी होगी, क्योंकि अब हम वायरसमुक्त हो चुके हैं।
टीएमसी नेता बोले पार्टी वायरस और बेईमान लोगों से मुक्त है
वहीं टीएमसी नेता मदन मित्रा ने कहा हम आज खुश हैं क्योंकि पार्टी वायरस और बेईमान लोगों से मुक्त है। हम आगामी चुनाव को प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा है कि वो (अमित शाह) राजनीतिक की वास्तविकता को नहीं समझते हैं, बंगाल में फिर से ममता दीदी की ही सरकार बनेगी। लोगों में ममता दीदी के प्रति बहुत विश्वास है।
अमित शाह की मौजूदगी में टीएमसी के 11 बागी नेताओं ने ली बीजेपी की सदस्यता
बता दें पश्चिम बंगाल में दौरो पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम मेदिनीपुर में एक रैली को संबोधित किया। इसी दौरान मंच पर टीएमसी छोड़ने वाले दर्जनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में ग्यारह विधायक, एक सांसद और एक पूर्व सांसद को भाजपा में शामिल किया गया। विधायकों में, सुवेंदु अधिकारी, तापसी मोंडल, अशोक डिंडा, सुदीप मुखर्जी, सैकत पंजा, शीलभद्र दत्ता, दिपाली बिस्वास, सुकरा मुंडा, श्यामपदा मुखर्जी, बिस्वजीत कुंडू और बनर्जी मैत्री जैसे बड़े नाम शामिल थे। वहीं टीएमसी से बागवत करने वाले और पूर्व में सीएम ममता बनर्जी के बेहद खास रहे नेता सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा ज्वाइन करते ही सीएम ममता बनर्जी पर जबदस्त हमला किया। उन्होंने बताया कि समर्थकों को चिट्ठी लिख उनका समर्थन भी मांगा था।
#WATCH | West Bengal: Trinamool Congress (TMC) workers in Kamarhati celebrate resignation of Suvendu Adhikari & other party members.
Madan Mitra says, "We're happy today as the party is free of virus & dishonest people. We'll win the upcoming election with a thumping majority" pic.twitter.com/wSw6pDQ4zX
— ANI (@ANI) December 19, 2020
ये भी पढ़ें- West Bengal: खतरे में ममता की सरकार, BJP का दावा जनवरी तक 60-65 TMC विधायक छोड़ देंगे पार्टी












Click it and Unblock the Notifications