Teachers Recruitment Case: शिक्षक भर्ती घोटाला में TMC नेता कुंतल घोष गिरफ्तार, ED की बड़ी कार्रवाई

सीबीआई को पिछले साल मई में 2014 और 2021 के बीच पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा गैर-शिक्षण कर्मचारियों और शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति की जांच करने का निर्देश दिया गया था।

West Bengal Teachers Recruitment Case Kuntal Ghosh arrested

Recommended Video

    Bengal Teacher Scam: ED का बड़ा एक्शन, TMC नेता Kuntal Ghosh को किया गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    West Bengal Teachers Recruitment Case Kuntal Ghosh arrested: पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस की युवा शाखा के नेता कुंतल घोष को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी के अधिकारियों ने शनिवार इस बात की जानकारी दी है। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने कुंतल घोष से लगातार पूछताछ की है। गिरफ्तारी के पहले भी कुंतल घोष को पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। शुक्रवार को कोलकाता के उत्तरी इलाकों में उनके दो फ्लैटों की तलाशी ली। कुंतल घोष से पहले भी सीबीआई ने पूछताछ की थी।

    टीएमसी नेता तापस मंडल ने लिया था कुंतल घोष का नाम

    बता दें कि टीएमसी नेता तापस मंडल, जिन्हें इस महीने की शुरुआत में कोलकाता में सीबीआई ने शिक्षक भर्ती घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया था, उन्होंने ही इस केस में कुंतल घोष का नाम लिया है। तापस मंडल ने सीबीआई को बताया था कि कुंतल घोष ने शिक्षक की नौकरी चाहने वाले लोगों से पैसे लिए थे। तापस मंडल ने कथित तौर पर पार्टी नेता शांतनु बनर्जी का भी नाम लिया था।

    जानिए क्या है बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पहले पूर्व शिक्षा मंत्री (टीएमसी नेता) पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया था और 100 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और संपत्ति के काम का पता लगाया था। और अब कुंतल मंडल को लेकर भी ईडी ऐसे दावे कर रही है। हालांकि ईडी ने कहा कि वह इसकी जांच कर रहे हैं.

    सीबीआई और ईडी महीनों से पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती मामले की जांच कर रहे हैं। बंगाल में सत्तारूढ़ दल टीएमसी के नेताओं द्वारा 2014 और 2021 के बीच राज्य भर के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों के रूप में नौकरी पाने के इच्छुक लोगों से कथित तौर पर 100 करोड़ से अधिक का घोटाला किया है।

    सीबीआई को पिछले साल मई में 2014 और 2021 के बीच पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) और पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा गैर-शिक्षण कर्मचारियों (ग्रुप सी और डी) और शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति की जांच करने का निर्देश दिया गया था। कथित तौर पर चयन परीक्षा में असफल होने के बाद नौकरी पाने के लिए 5 लाख से 15 लाख तक की रिश्वत दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+