Tablet scam: बंगाल में टैब स्कैम पर मचा बवाल, दर्ज हुई 93 FIR, 11 लोगों को किया अरेस्ट

Tablet scam: पश्चिम बंगाल में करीब 1000 करोड़ रुपए का टैबलेट भ्रष्टाचार हुआ है, जिसे लेकर बवाल मचा हुआ है। टैबलेट स्कैम को लेकर राजनीति भी गरमा गई है आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 93 एफआईआर दर्ज की हैं।

पीटीआई की खबर के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के सरकारी स्कूलों के 16 लाख छात्रों में से 1,911 छात्र राज्य सरकार की 'तरुणेर स्वप्नो' योजना से जुड़ी साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। इस योजना के तहत कक्षा 10 और 12 के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए 10,000 रुपए दिए जाते हैं। इस बात की जानकारी राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

West Bengal Tablet Scam

बताया कि इस घोटाले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि टैबलेट योजना घोटाले के संबंध में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 93 एफआईआर दर्ज की गई हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के 16 लाख विद्यार्थियों में से 1,911 विद्यार्थियों के साथ धोखाधड़ी की गई है।

एडीजी (दक्षिण बंगाल) सुप्रतिम सरकार ने मीडिया को बताया कि यह धोखाधड़ी महाराष्ट्र, राजस्थान और झारखंड सहित कई राज्यों से संचालित साइबर अपराधियों द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि जांच में ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि इसमें अंतरराज्यीय गिरोहों की संलिप्तता है।

गिरफ्तार किए गए कुछ संदिग्धों ने कथित तौर पर इन अभियानों में शामिल होने की बात स्वीकार की है और छापेमारी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों से पिछले साइबर घोटालों में उनकी भागीदारी की पुष्टि हुई है, जिसमें अन्य प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं और राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल से धन की हेराफेरी भी शामिल है।

इस घोटाले की गहराई से जांच करने के लिए राज्य पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है और अन्य राज्यों में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। कहा कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इन बदमाशों ने सिस्टम में हेरफेर किया या जमीनी स्तर पर लोगों की कोई संलिप्तता थी। या फिर किसी ने सिस्टम में एक जासूस के रूप में काम करके धोखेबाजों की मदद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+