पीएम मोदी देंगे LIVE भाषण, ममता ने कहा- ये भगवाकरण है
यूजीसी और केन्द्र सरकार ने देशभर में 40 हजार से ज्यादा विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थाओं में इसे सीधे प्रसारित करने का सर्कुलर जारी किया है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिकागो विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के ऐतिहासिक संबोधन की 125 वीं वर्षगांठ और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के शताब्दी समारोह के अवसर पर आज छात्रों केएक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन का विषय है -'युवा भारत, नया भारत - पुनरुत्थानकारी राष्ट्र : संकल्प से सिद्धि तक'।

यूजीसी और केन्द्र सरकार ने देशभर में 40 हजार से ज्यादा विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थाओं में इसे सीधे प्रसारित करने का सर्कुलर जारी किया है । उधर, पश्चिम बंगाल सरकार ने यूजीसी का ऑर्डर मानने से इनकार कर दिया है। साथ ही केंद्र सरकार पर एजुकेशन सिस्टम के भगवाकरण का आरोप लगाया। बीजेपी ने सीएम ममता बनर्जी के फैसले को लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय बताया है।
यूजीसी के इसी आदेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से कहा है कि वह इसे नहीं मानें। राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा है कि केन्द्र का यह कदम देश में शिक्षा के भगवाकरण की कोशिश है। उन्होंने कहा है कि राज्यों की सहमति के बिना केन्द्र सरकार भाषण के सीधे प्रसारण को किसी पर जबरन थोप नहीं सकती।
वहीं अपने भाषण से पहले पीएम मोदी ने रविवार को ट्वीट कर बताया, 'कल यंग इंडिया-न्यू इंडिया के तहत स्टूडेंट्स को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं। स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रेरणा मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications