BJP-TMC टकराव: नमाज पर बीजेपी का विरोध, कार्यकर्ताओं ने सड़क पर पढ़ी हनुमान चालीसा

कोलकाता। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान बंगाल में सुलगी नफरत की आग अब भी बुझने का नाम नहीं ले रही है, वहां टीएमसी बनाम भाजपा की जंग ने अब उग्र रूप धारण कर लिया है, यहां के हावड़ा के बाली खाल के नजदीक मंगलवार देर रात बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश और प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में सड़क पर सैकड़ों लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया जिसके कारण कई घंटों तक इस रास्ते पर आवाजाही बाधित रही और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

नमाज पढ़ सकते हैं, तो हम हनुमान चालीसा क्यों नहीं?

इस बाबत बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश का कहना है कि जब एक घर्म के लोग शुक्रवार के दिन रास्ते पर बैठ कर नमाज पढ़ सकते हैं, तो हम हनुमान चालीसा क्यों नहीं? अब हावड़ा में प्रत्येक मंगलवार को इसी तरह से कई जगहों पर हनुमान चालीसा का पाठ होगा।

नमाज के विरोध में चालीसा का पाठ

दरअसल बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने यह आयोजन सड़क रोककर नमाज अता करने के खिलाफ किया है, उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के राज में किसी भी प्रमुख सड़क को रोकर शुक्रवार की नमाज अता की जाती है, जिससे लोगों को खासी परेशानी होती है इसलिए अब से हम लोग भी इसी तरह से मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया करेंगे।

भाजपा बंगाल में आतंकी संगठन की तरह से काम कर रही- टीएमसी

भाजपा बंगाल में आतंकी संगठन की तरह से काम कर रही- टीएमसी

बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के समय से राजनीतिक हिंसा का दौर जारी है। टीएमसी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह आतंकी संगठन की तरह काम कर रही है, वह अन्य राज्यों से गुंडों को बुलाकर प्रदेश का माहौल खराब कर रही है। टीएमसी के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि टीएमसी पश्चिम बंगाल को पाकिस्तान बनाने में जुटी है। टीएमसी के मंत्री और कोलकाता के मेयर फीरहाद हाकिम ने कहा था कि भाजपा बंगाल में सत्ता हासिल करने की जल्दबाजी में बिहार, उत्तर प्रदेश से गुंडे बुलाकर बंगाल का माहौल खराब कर रही है।

ममता बंगाल को पाकिस्तान बनाने में जुटी हैं

ममता बंगाल को पाकिस्तान बनाने में जुटी हैं

जिस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने फीरहाद हाकिम पर पलटवार करते हुए कहा था कि प्रदेश का प्रशासन भाटपारा में तनाव को कम करने में बिल्कुल भी रूचि नहीं ले रहा है। ये लोग बंगाल को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं, जहां आप जय श्री राम का नारा भी नहीं लगा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+