बीजेपी ने जर्नलिस्ट को बताया बंगाल हिंसा में मारा गया पीड़ित, पत्रकार ने ट्वीट कर कहा-मैं जिंदा हूं
कोलकाता, मई 06: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में फैली हिंसा में दर्जनभर लोगों की मौत हो चुकी है। इस हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर किए जाने वाले दावों ने भी आग में घी डालने का काम किया है। सोशल मीडिया पर ऐसी सैकड़ों तस्वीरें और वीडियो वायरल किए जा रहे हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि, टीएमसी के कार्यकर्ताओं का हिंसा में हाथ है। इसी बीच बंगाल बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि, इस कार्यकर्ता का नाम मानिक मोइत्रा है, जो सीतलकुची का रहने वाला है, इसकी हिंसा में मौत हो हई है।

अब इस वीडियो की सच्चाई सामने आई है, जिसमें पता चला है कि, वीडियो में दिख रहा शख्स इंडिया टुडे के जर्नलिस्ट अभरो बनर्जी हैं। जोकि जिंदा हैं। बीजेपी ने पहले बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा के 9 पीड़ितों के नाम साझा किए थे और उनमें मोतिक मोइत्रा और मिंटू बर्मन भी शामिल थे, जो सीतलकुची में मारे गए थे। हालाँकि, किसी की पहचान 'मानिक मोइत्रा' के रूप में नहीं थी।

बीजेपी द्वारा जारी किए गए इस फेक वीडियो को अब बीजेपी बंगाल के आधिकारिक फेसबुक पेज हटा लिया गया है। लेकिन यह वीडियो बीजेपी के अधिकारिक पेज पर अभी भी चल रही है। जिसे अभी तक हजारों बार देखा जा चुका है। वीडियो वायरल होने के बाद अभरो बनर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है। अभरो ने लिखा कि, मैं अभरो बनर्जी हूं। सीतलकुची से 1300 किमी दूर रह रहा हूं, बीजेपी आईटी सेल दावा कि मैं मानिक मोइत्रा हूं और सीतलकुची में मरा गया हूं, कृपया विश्वास ना करें यह फेक पोस्ट है, और इसकी चिंता ना करें, मैं फिर से कह रहा हूं कि, मैं जिंदा हूं। राजस्थान में सख्त लॉकडाउन की तैयारी, 5 मंत्रियों की रिपोर्ट पर आज या कल में फैसला संभव
यह वीडियो अभरो बनर्जी के लिए एक सदमे के जैसा है। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभरो इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का मन बना रहे हैं। अभरो बनर्जी ने बताया कि, मैं आज सुबह थोड़ी देर से उठा और देखा कि मेरे फोन पर 100 से अधिक मिस्ड थे। इससे पहले कि मैं जांच कर पाता कि मेरे मित्र अरविंद ने मुझे बताया, कि भाजपा आईटी सेल ने मोइनक मित्रा के स्थान पर मेरी तस्वीर का इस्तेमाल किया है, जिनकी कथित तौर पर शीतलकुची में मृत्यु हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications