पश्चिम बंगाल में पुलिस को अब मिले 150 क्रूड बम
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भले ही इस बात से इंकार करती रहें कि उनका राज्य किसी भी तरह से आतंकवादियों का गढ़ नहीं बन रहा है लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

पश्चिम बंगाल में ने बीरभूम जिले के मोहुलारा गांव से पुलिस को एक दो नहीं बल्कि 150 क्रूड बम बरामद हुए हैं। यह वह इलाका है जहां पर पिछले कुछ माह के दौरान बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात-एल-मुजाहिद्दीन की गतिविधियां काफी बढ़ी हैं।
ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल धीरे-धीरे क्रूड बम मैन्यूफैक्चरिंग हब बनता जा रहा है। अब तक अक्टूबर से लेकर अब तक 350 क्रूड बम मिल चुके हैं। अक्टूबर में ही यहां के बर्दवान में ब्लास्ट हुआ था जिसकी गुत्थी को अब तक सुलझान की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications