पश्चिम बंगाल में भाजपा समर्थक की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से भाजपा के कार्यकर्ता की बंगाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बीरभूमि जिले के ननूर इलाके में भाजपा समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस भाजपा समर्थक की मृत्यु हई है उसका नाम संकरी बगड़ी है, जोकि ननूर के हतसरंगी गांव का रहने वाला था। संकरी के बेटे उदय की पड़ोसी आदित्य बगडी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जोकि टीएमसी समर्थक हैं। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा काफी बढ़ गया और जिसके बाद इलाके के टीएमसी कार्यकर्ता भी वहां बम और हथियार लेकर आ गए।

murder

टीएमसी समर्थकों के इलाके में बम और हथियार लेकर पहुंचने के बाद दोनों ही पक्ष में विवाद काफी बढ़ गया। इसी दौरान एक टीएमसी कार्यकर्ता ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसकी वजह से एक गोली शंकरी बगडी को लग गई और उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस विवाद में छह भाजपा समर्थकों को चोट लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरी घटना की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+