भाजपा सासंद लॉकेट चटर्जी हुईं कोरोना वायरस से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

कोलकाता। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब पश्चिम बंगाल की भाजपा की राज्य महासचिव और सांसद लॉकेट चटर्जी भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। उन्‍होंने स्‍वयं ये जानकारी ट्वीट पर दी।

loket

पश्चिम बंगाल के हुगली, संसद सदस्य लॉकेट चटर्जी ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा की, आज सुबह मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे हल्का बुखार है और मैं पिछले एक सप्ताह से सेल्फ आइसोलेशन में थी। उन्‍होंने लिखा कि मैं फिलहाल ठीक हूं और आगे भी पोस्ट के जरिए सबको स्वास्थ्य की जानकारी देती रहूंगी.लॉकेट चटर्जी एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान पश्चिम बंगाल के हुगली लोक सभा से सांसद हैं। सांसद एक व्यवसायी और अभिनेत्री भी रही हैं।

मालूम हो कि देश भर में कोरोना मरीजों का आकड़ा 6 लाख को पार करने वाला हैं। वहीं देश के कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों की सूची में पश्चित बंगाल भी शामिल हैं। वहीं कोरोना वायरस मरीजों के आइसोलेशन को लेकर स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने संसोधित गाइडलाइन जारी की हैं। संसोशित गाइडलाइन में हल्के/ प्री-सिम्प्टोमैटिक/ एसिम्प्टोमैटिक कोविड-19 मामलों को भी शामिल किया गया है। हालांकि जो मरीज इम्यून संबंधित परेशानी जैसे एचाआईवी, कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का शिकार हैं उन्हें होम आइसोलेशन की इजाजत नहीं दी गई हैं। ऐसे मरीजों को हर हाल में अस्पताल में ही अपना इलाज कराना होगा। बहुत हल्के या बिना किसी लक्षण वाले वो लोग जिन्हें कोई दूसरी बीमारी नहीं है, होम आइसोलेशन में रहते हुए इलाज करवा सकते हैं। लेकिन डॉक्टर की इजाजत लेनी होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+