चुनाव से पहले ममता बनर्जी को करारा झटका, पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंत्री पद से दिया इस्‍तीफा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राजनीतिक बिगुल बज चुका है और हर पार्टी अपने-अपने दाव खेलने में जुट गई है। लेकिन सबसे बड़ा मुकाबला सत्ताधारी टीएमसी और बीजेपी के बीच है। इस बीच टीएमसी को एक बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को ममता सरकार में मंत्री और पूर्व क्रिकेटर लक्ष्‍मी रतन शुक्‍ला ने मंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया है। आपको बता दें कि लक्ष्‍ती रतन शुक्‍ला पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री थे। अभी वो टीएमसी के ही विधायक है, बस मंत्री पद से इस्‍तीफा दिया है।

चुनाव से पहले ममता बनर्जी को करारा झटका, पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंत्री पद से दिया इस्‍तीफा

सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक लक्ष्मी रतन शुक्ला राजनीति से ही अलग होना चाहते हैं। उन्होंने मंत्री पद के अलावा हावड़ा के टीएमसी जिला अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है। उल्‍लेखनीय है कि लक्ष्‍मी रतन शुक्‍ला भारत के लिए तीन वनडे खेल चुके हैं। इसके इसके अलावा आईपीएल में भी वो कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेल चुके हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने राजनीति का रुख किया, बंगाल के हावड़ा उत्तर से विधायक बने। जिसके बाद ममता सरकार में उन्हें खेल और युवा मामलों के मंत्री का पद मिला।

आपको बता दें कि हाल ही में ममता बनर्जी को एक बड़ा झटका लगा था। उनके करीबी और राज्य के परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इस्‍तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे। इतना ही नहीं सुवेंदु समेत 11 विधायक एक सांसद और एक पूर्व सांसद भी भाजपा में शामिल हुए थे। इन सभी ने गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+