कोलकाता के माझेरहाट में पुल गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका

कोलकाता। दक्षिण कोलकात के तारताला में मंगलवार शाम को माझेरहाट में पुल एक बड़ा हिस्सा गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुल के नीचे कई कार और बाइकों के दबे होने की आशंका है। पुल के नीचे कई लोगों के दबे होने की बात से भी पुलिस ने इनकार नहीं किया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंच गया है और राहत का काम शुरू हो चुका है।

West Bengal Majerhat bridge in South Kolkata has collapsed

अभी पुल के गिरने से जानमाल के नुकसान का अंदाजा नहीं हो सका है ये पुल तारातला से मोमिनपुर को जोड़ता है और काफी व्यस्त इलाका है। पुल काफी पुराना है, इसे 1970 में बनाया गया था। कई दिनों से पुल की मरम्मत का काम चल रहा था।

v

चश्मदीदों का कहना है कि पुल करीब साढ़े चार बजे गिरा। पुल के नीचे कई वाहन दबे हुए हैं और कई लोग भी पुल के नीचे दबे हो सकते हैं। मलबे से कुछ लोगों को निकाला भी गयाा है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की बैठक हुई है और वो खुद राहत के काम पर नजर बनाए हुए हैं। बनर्जी ने कहा है कि उन्होंने पुलिस से हादसे की रिपोर्ट मांगी है।

wqewrgth

हादसे के बाद आर्मी से मदद नहीं मांगी गई थी लेकिन सेना का कैंप पास में होने के चलते सेना के लोग भी मदद के काम में जुटे हुए हैं।

ि

पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री फरहाद हाकिम मौके पर पहुंचे हैं। फरहाद ने कहा है कि जो लोग पुल के नीचे दबे थे उन सभी को निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि छह घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

न
brodge
kolkata
g
g

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+