पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव : सांसद सौमित्र खान ने अभिनेत्री शायनी घोष को बताया सेक्स वर्कर
पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव : सांसद सौमित्र खान ने अभिनेत्री शायनी घोष को बताया सेक्स वर्कर
पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव 2021 से पहले नेताओं ने एक दूसरे पर अरोप-प्रत्यारोप लगाने के साथ अभ्रद टिप्पणी से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। भाजपा सांसद सौमित्र खान ने अभिनेता शायनी घोष को अब सेक्स वर्कर तक कह डाला है। भाजपा सांसद ने शायनी को सेक्स वर्कर कहने के साथ कहा कि कोई भी चाहे मेरे खिलाफ केस दर्ज करवा दें, मुझे सजा का कोई डर नहीं है।

सौमित्र खान ने ट्वीट करते हुए लिखा 'फिल्म अभिनेत्री शायनी घोष ने देवी सरस्वती को सेक्स वर्कर कहा। मैं कहती हूं कि सायनी घोष ओरिजिनल सेक्स वर्कर है और यह कहने के लिए मेरे खिलाफ चाहे तो आप केस कर सकते हैं। ममता बनर्जी को जवाब देने का समय आ गया है, नहीं तो एक भी मंदिर नहीं रहेगा।'
भाजपा सांसद सौमित्र खान ने पूर्वी बर्दवान में एक जनसभा को संबोलिधत पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी आड़े हाथों लिया। इसके साथ ही ममता के राज में प्रदेश में छायाी बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दे उठाए। भाजपा सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी साइकिल देने का वादा कर रही हैं, लेकिन हम लोग सत्ता में आए तो हर घर में स्कूटी और परिवार के एक शख्स को नौकरी देने की व्यवस्था करेंगे।
बता दें पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले यहां की सत्तारुढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच लगातार हिंसक झड़प भी हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है।वहीं पिछले दिनों नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर जय श्रीराम बोलने को लेकर भी दोनों राजनीतिक दलों में खींचतान चल रही है वहीं ममता बनर्जी उस जनसभा में भाषण दिए बिना वापस लौट गई थी जहां जय श्री राम के नारे लग रहे थे। जिसके बाद भाजपा ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला था।












Click it and Unblock the Notifications