पश्चिम बंगाल: शराबी ने कुत्ते का कान चबाकर किया लहूलुहान, भौंकने पर किया हमला
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक शख्स पर पुलिस ने कुत्ते का कान चबा लेने का मामला दर्ज किया है। हुगली जिले उत्तरपुरा में रहने वाले 35 साल के शंभुनाथ धाली पर गली में घूम रहे कुत्ते के कान को चबाने का आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि नशे में धुत्त शंभुनाथ ने गली में घूम रहे कुत्ते को पकड़ लिया और दांतो से उसके कान को काट डाला, जिससे कुत्ता जख्मी हो गया।

कुत्ता शराबी पर भौंका था
कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी करने वाले शंभुनाथ धाली शराब पीने का आदी है। उत्तरपुरा में वह सड़क के किनारे एक झुग्गी में रहता है। वह दिन में मजदूरी के लिए साइट पर जाता है और रात में लौटता है। उसके पड़ोस में रहने वाले लोगों की मानें तो रात में वह हर रोज शराब पीकर नशे में धुत लौटता है।

दांतो से चबाया कान
शंभुनाथ रात को वो जब लौटता है तो अक्सर उसके एरिया के कुत्ते उस पर भौंकते हैं। रविवार रात को भी वो जब शंभुनाथ लौट रहा था तो कुत्तों ने उस पर भौंकना शुरू कर दिया। इस पर पलटकर उसने एक कुत्ते को पकड़ लिया और उसका कान चबा डाला। कुत्ता दर्द से कराहा तो पड़ोस के लोगों ने बाहर देखा। कुत्ता खून से लथपथ सड़क पर तड़प रहा था।

पुलिस ने जेल भेजा
भीड़ को देख शंभुनाथ ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसको पीट दिया। जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications